गुरूवार, जून 18, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
18th जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

शीघ्र विकसित होगा श्रीनगर-पौड़ी पर्यटन सर्किट – कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत

कमलेश्वर मंदिर से क्यूंकालेश्वर मंदिर के बीच बनेगा धार्मिक सर्किट, पर्यटन सर्किट में शामिल होंगे धार्मिक, पौराणिक एवं विरासत स्थल

शेयर करें !
posted on : जुलाई 5, 2022 7:21 अपराह्न
देहरादून : श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र में धार्मिक, पौराणिक एवं विरासत स्थलों को विकसित कर पर्यटन को बढ़ावा दिया जायेगा। इसके लिये कमलेश्वर मंदिर, श्रीनगर, धारीदेवी मंदिर, देवलगढ़, खिर्सू कण्डोलिया एवं क्यूंकालेश्वर मंदिर पौड़ी को जोड़कर श्रीनगर-पौड़ी पर्यटन सर्किट विकसित किया जायेगा। जिस पर पर्यटन एवं संस्कृति विभाग शीघ्र कार्य प्रारम्भ करेंगे। इस पर्यटन सर्किट के विकसित होने से जहां क्षेत्र में धार्मिक एवं आध्यात्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा वहीं स्वरोजगार के अवसर भी विकसित होंगे।
कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आज विधानसभा स्थित सभागार में श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र में प्रस्तावित श्रीनगर-पौड़ी पर्यटन सर्किट की प्रगति की समीक्षा की, जिसमें पर्यटन एवं संस्कृति विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे। कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र में पर्यटन की नई गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिये श्रीनगर-पौड़ी के मध्य धार्मिक, पौराणिक, पर्यटक एवं विरासत स्थलों को  विकसित एक पर्यटन सर्किट तैयार किया जायेगा। जिसमें कमलेश्वर मंदिर, श्रीनगर, धारीदेवी मंदिर, देवलगढ़, खिर्सू, कण्डोलिया मंदिर एवं क्यूंकालेश्वर मंदिर शामिल हैं। उन्होंने कहा कि इस बहुप्रतिक्षित धार्मिक पर्यटन सर्किट को शीघ्र विकसित करने के लिये पर्यटन विभाग के अधिकरियों को निर्देश दे दिये गये हैं।
वहीं अधिकारियों ने बताया कि पर्यटन सर्किट की सभी औपचारिकताएं पूरी हो चुकी है जल्द ही इस पर काम शुरू कर दिया जायेगा। जिसके लिये प्रथम चरण में राज्य सरकार द्वारा रूपये 5 करोड़ की स्वीकृति दे दी गई है। पर्यटन सर्किट के अंतर्गत सभी धार्मिक स्थलों, मन्दिरों के पौराणिक, धार्मिक, सांस्कृतिक व ऐतिहासिक महत्व की संपूर्ण जानकारी को संक्षिप्त व सटीक रुप में शिलापट पर उकेरा जाएगा, इसके अलावा पर्यटन सर्किट में पर्यटकों के दृष्टिकोण से सौन्द्रीयकरण के साथ ही अन्य सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जायेगी।
कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि पर्यटन सर्किट विकसित होने से जहां एक ओर पर्यटन के नये आयाम स्थापित होंगे वहीं दूसरी ओर स्थानीय लोगों को रोजगार भी उपलब्ध होगा। बैठक में अपर सचिव पर्यटन सी. रविशंकर, निर्देशक संस्कृति विभाग बीना भट्ट, उप सचिव धर्मस्व एवं संस्कृति विभाग विवेक जैन, महाप्रबंधक जीएमवीएन अनिल सिंह गर्ब्याल, सहायक अभियंता मनमोहन, कनिष्ठ अभियंता हरीश चौहान, अर्किटेक्ट अक्षय अग्रवाल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • 2027 में प्रदेश में परचम लहराएगी कांग्रेस – कुमारी शैलजा
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रयास लाए रंग, मेरठ और ऋषिकेश के बीच हाई स्पीड नमो भारत ट्रेन का सर्वे जल्द
  • उत्तराखण्ड में SIR के तहत 98 प्रतिशत गणना फार्म वितरित,12 प्रतिशत डिजिटाईज
  • मुख्यमंत्री धामी के प्रयास लाए रंग, मेरठ से ऋषिकेश तक दौड़ेगी नमो भारत ट्रेन, 150 किमी लंबे आरआरटीएस कॉरिडोर की डीपीआर के लिए जल्द होगा सर्वे, हरिद्वार-ऋषिकेश की कनेक्टिविटी को मिलेगा नया आयाम
  • विकसित उत्तराखंड के निर्माण में सचिवालय परिवार की भूमिका महत्वपूर्ण – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
  • पिथौरागढ़ की मानसी कापड़ी बनीं युवा उद्यमिता की नई पहचान, देवभूमि उद्यमिता योजना के माध्यम से पारंपरिक कला को बनाया रोजगार का साधन
  • मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए प्रदान की 105 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
  • तनिष्क फुटबॉल अकादमी में आयोजित द्वितीय समर फुटबॉल टूर्नामेंट में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, विभिन्न वर्गों में रोमांचक मुकाबले
  • सीएम धामी के विजन को एमडीडीए ने दी रफ्तार, IAS बंशीधर तिवारी का एक्शन मोड- हरियाली भी, बुलडोजर भी
  • उद्योग मित्रों की समस्याओं का समाधान करना जिला प्रशासन की प्राथमिकता – डीएम डॉ. आशीष चौहान
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.