posted on : जुलाई 5, 2022 5:27 अपराह्न
कोटद्वार : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौडी गढ़वाल यशवन्त चौहान द्वारा “नशा मुक्त भारत अभियान” के तहत जनपद में अपराधों की रोकथाम, नशा, मादक पदार्थों एवं ड्रग्स की बढ़ती प्रवृति पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने व अवैध तरीके से नशीले पदार्थों का क्रय-विक्रय करने वालों के विरूद्ध चैकिंग अभियान चलाकर वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। जिसके क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार मनीषा जोशी, पुलिस उपाधीक्षक कोटद्वार गणेश लाल कोहली व पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन कोटद्वार विभव सैनी के पर्यवेक्षण, प्रभारी निरीक्षक कोटद्वार विजय सिंह एवं प्रभारी सीआईयू निरीक्षक अकरम के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत दौराने चैकिंग दिनांक 05 जुलाई 2022 को अभियुक्ता राधा उर्फ चाची को 14 ग्राम अवैध स्मैक के साथ झूलापुल के पास से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तारशुदा अभियुक्ता के विरूद्ध कोतवाली कोटद्वार पर NDPS ACT के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियुक्ता ने पूछताछ में बताया कि एक व्यक्ति जिसका नाम मुझे पता नही है वही बरेली से स्मैक खरीदकर लाता है और मुझे स्मैक देकर चला जाता है। अभियुक्ता के अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। अभियुक्ता को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। पौड़ी गढ़वाल पुलिस द्वारा युवाओं में बढ़ते नशे की प्रवृत्ति की रोकथाम हेतु नशे के कारोबार में संलिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्यवाही लगातार जारी है। नशे की प्रवृत्ति का रोकथाम हेतु समय-समय पर थाना क्षेत्रों में पड़ने वाले स्कूल/कॉलेजों एवं सार्वजनिक स्थानों पर लगातार जागरूक कार्यक्रम किये जा रहे हैं।
अभियुक्त का नाम पता
- राधा उर्फ चाची (उम्र-50 वर्ष) पत्नी जसपाल सिंह, निवासी-झूलाबस्ती, गाडीघाट, थाना-कोटद्वार, पौड़ी गढ़वाल ।
बरामद माल
- 14 ग्राम अवैध स्मैक
पंजीकृत अभियोग
- मु0अ0सं0- मु0अ0सं0-180/2022, धारा-8/21 NDPS ACT
पुलिस टीम
- उपनिरीक्षक ममता मखलोगा- कोटद्वार
- उपनिरीक्षक मेहराजूद्दीन- कोटद्वार
- मुख्य आरक्षी सुशील कुमार-सी0आई0यू0 कोटद्वार
- आरक्षी 440 ना0पु0 अमरजीत- सी0आई0यू0 कोटद्वार


