posted on : जुलाई 5, 2022 5:24 अपराह्न
थलीसैण : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद पौड़ी गढ़वाल यशवन्त सिंह चौहान द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत होने वाली किसी भी आपदा/दुर्घटना सम्बन्धी घटना घटित होने पर तत्काल कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके क्रम में दिनांक 04 जुलाई 2022 को समय लगभग 09:11 बजे रात्रि जनपद नियंत्रण कक्ष से थाना थलीसैण को सूचना प्राप्त हुयी कि थलीसैंण रामनगर मोटर मार्ग डाँटपुल निकट गैस गोदाम के पास एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है।
सूचना पर थानाध्यक्ष थलीसैण सत्येंद्र भंडारी मय पुलिस बल वह फायर कर्मियों के मय रेस्क्यू उपकरणों के थलीसैंण बाजार से करीब 2 किलोमीटर आगे थलीसैण- रामनगर मोटर मार्ग गैस गोदाम से पहले घटनास्थल डॉट पुलिया पर पहुंचे तो वाहन संख्या UK12CA-0552 पिकअप मालवाहक वाहन हरेला पर्व के दृष्टिगत वन विभाग नर्सरी थलीसैण से पौधे लेकर जिवई जा रहा था। जो उक्त डांट पुलिया में दुर्घटनाग्रस्त हो गया वाहन में वन विभाग के कर्मचारी व मजदूर सवार थे जिन्हें 108 एंबुलेंस व वन विभाग के वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थलीसैण लाया गया जिनका उपचार चल रहा है।
घायलों का नाम पता
- वन आरक्षी अरविंद कुमार, बेजरो बीट, निवासी- कोटद्वार, उम्र 38 वर्ष ।
- चालक संदीप रावत पुत्र मंगल सिंह, निवासी- ग्राम -कुंड, बेजरो, उम्र 30 वर्ष ।
- हरेंद्र सिंह पुत्र प्रेम सिंह, निवासी- ग्राम जिवई ,उम्र 28 वर्ष ।
- देवेंद्र सिंह,निवासी -तोलयो कुंड, बेजरो, उम्र 32 वर्ष ।
- सतीश सिंह पुत्र विलोचन उर्फ वीर सिंह, निवासी- जिवई ,उम्र 30 वर्ष ।


