posted on : जुलाई 4, 2022 6:28 अपराह्न
रुड़की। शहर के प्रसिद्ध समाजसेवी वैद्य टेक वल्लभ ने राहगीरों को निशुल्क अमृत बेल शर्बत का वितरण किया. महानगर के प्रसिद्ध समाजसेवी वरिष्ठ भाजपा नेता वैद्य टेक वल्लभ ने नहर किनारा स्थिति बिजली घर नंबर 6 के कार्यालय के बाहर स्वनिर्मित औषधि शरबत अमृतबेल का निशुल्क प्रसाद वितरण किया जिसमें लगभग 500 लोगों ने अमृत बेल शरबत का सेवन का लाभ उठाया.
वैद्य टेक वल्लभ ने बताया कि यह औषधि शरबत अमृतबेल अपने अनुभव के आधार पर गर्मी से बचने के लिए तैयार किया है जिसे पिछले लगभग 30 वर्षों से प्रयोग कराते हैं और पिछले कई वर्षों से कई स्थानों पर इसका निशुल्क शिविर भी लगाया जाता है। राहगीरों ने शरबत का सेवन करके हमारा बहुत मनोबल बढ़ाया है और शरबत को बहुत पसंद किया है उनका की आयुर्वेदिक जड़ी बूटियों के द्वारा यह शरबती आर किया गया इसमें किसी प्रकार का कोई रंग अथवा केमिकल नहीं मिलाया गया है। यह गर्मी में होने वाले रोगों से बचाता है और किसी भी वायरस चाहे कोरोना बैक्टीरिया मक्खी मच्छर आदि के संक्रमण से बाहरी और भीतरी दोनों रूप से सुरक्षा देता है गर्मी के प्रकोप को देखते हुए इसका निशुल्क शिविर आयोजित किया है।
शरबत वितरण शिविर का शुभारंभ विद्युत विभाग एसडीओ अनिता सैनी व सतीश कुमार सैनी के द्वारा किया गया. मुख्य अतिथि द्वारा भी वैद्य टेक वल्लभ के इस सामाजिक कार्य की सराहना की। शिविर में ओम प्रकाश पाठक, शेर पाल, जयपाल, जीत सिंह, बिलाल अहमद, यूनुस अली, दीपक शर्मा, रजनीश कुमार, मोहिम अली, राज कुमार भारती,आदि ने अपना सहयोग दिया।


