कोटद्वार । जैव विविधता प्रबंधन समिति (बीएमसी) नगर निगम कोटद्वार के अध्यक्ष राकेश बिष्ट की अध्यक्षता में समिति का एक प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को वन विभाग लैंसडौन वन प्रभाग के प्रभागीय वन अधिकारी के प्रशासनिक अधिकारी से मिला । जिसमें विभिन्न मुद्दों पर बातचीत हुई । बीएमसी ने कहां कि अतिशीघ्र वन विभाग व बीएमसी मिलकर पर्यावरण जैव विविधता पर कार्य करेगी । क्योंकि वर्तमान में कोरोना महामारी के चलते एक साल से अधिक समय हो चुका है । मगर अब कोरोना काफी हद तक सरकार ने नियंत्रण कर दिया है अब जल्दी ही वन विभाग के प्रभागीय वन अधिकारी लैंसडौन के साथ बैठक कर बीएमसी सरकार द्वारा चलाए जा रहे पर्यावरण से संबंधित कार्य को करेगी । जैसे वर्तमान में पॉलिथीन नियंत्रण, जंगली जानवरों को गर्मियों में जंगल में पानी न मिलने की स्थिति में उनके लिए खाल-चाल बनाना , अवैध खनन को रोकना, अंधाधुन हरे पेड़ों को कटने से रोकना तथा जिस तरह से वन सीमा से सटे हुए परिवारों की सुरक्षा हेतु सुरक्षा दिवार, आने वाले समय में गर्मी शुरू होते ही जंगल में आग लग जाती है उसको किस तरह से रोका जाए, तथा जिन लोगों के पास में घरेलू गैस सिलेंडर चूल्हा नहीं है उन्हें जन जागरूकता के आधार पर सरकार द्वारा जन जागरूक करके उन्हें सिलेंडर उपलब्ध कराना आदि अनेक विषय पर बीएमसी वन विभाग के साथ मिलकर कार्य करेगी । इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष राकेश बिष्ट, पार्षद सुखपाल शाह , विपिन डोबरियाल, विजेता रावत, मीनाक्षी कोटनाला, सौरव नौटियाल उपस्थित थे।




Discussion about this post