उत्तरकाशी (कीर्तिनिधी सजवाण): पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी मणिकांत मिश्रा के निर्देशानुसार जनपद को नशा मुक्त करने के मुहिम को लगातार जारी है, नशामुक्त उत्तरकाशी अभियान के तहत में कल देर सायं को थाना कोतवाली उत्तरकाशी पुलिस द्वारा कोतवाली क्षेत्र के होटलों/धर्मशालाओं में शराब पीने व पिलाने वालों के प्रति चैकिंग अभियान चलाया गया, चैकिंग के दौरान होटल पुलिस द्वारा होटल/ढाबों मे शराब का सेवन करने वाले 10 व्यक्तियों के खिलाफ 81 पुलिस एक्ट में चालानी कार्यवाही की गयी साथ ही पुलिस द्वारा होटल/ढाबा मालिको को होटलों में शराब न पिलाने की सख्त हिदायत दी गयी। नशे के अवैध प्रचलन के खिलाफ उत्तरकाशी पुलिस की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।




Discussion about this post