रुड़की । नगर के समाजसेवी तथा हिंदू मुस्लिम एकता के प्रतीक मुनव्वर हुसैन का लंबी बीमारी के बाद एक निजी अस्पताल में निधन हो गया. उनके निधन की सूचना मिलते ही नगर में शोक व्याप्त हो गया। नगर विधायक प्रदीप बत्रा, मेयर गोयल, विधायक हाजी फुरकान अहमद, पूर्व सांसद हरपाल सिंह साथी व राजेंद्र बाड़ी, पूर्व मेयर यशपाल राणा, लोजमो के संयोजक सुभाष सैनी, कांग्रेस प्रदेश नेत्री रश्मि चौधरी, पूर्व मंत्री मनोहर लाल शर्मा, डॉक्टर नैयर काजमी, अलीम सिद्दीकी, हाजी सलीम खान, मौलाना अरशद कासमी, मौलाना अजहरुल हक, वरिष्ठ पत्रकार तपन सुशील, सैयद नफीस उल हसन,पार्षद मोहसिन अल्वी, हैदर जमा, इमरान देशभक्त, कलीम खान, अंजुम गौर सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों तथा व्यापारियों ने उनके निवास पर पहुंचकर उनके सुपुत्र कर्म इलाही को सांत्वना दी। बारिश के बावजूद भारी संख्या में उनके जनाजे में लोगों ने शिरकत की। दारुल उलूम देवबंद के मुफ्ती रियासत अली ने मदरसा रहमानिया रुड़की में उनके जनाजे की नमाज पढ़ाई। मुनव्वर हुसैन को ईदगाह कब्रिस्तान में उनके पिता स्वर्गीय हाजी मोहम्मद उमर के बराबर में दफन किया गया।
समाजसेवी मुनव्वर हुसैन के प्रिय मित्र परिवार के सदस्य अंतर्राष्ट्रीय शायर अफजल मंगलौरी ने कहा अनवर हुसैन सच्चे मानवतावादी व्यक्ति थे। उनकी नजर में हिंदू-मुस्लिम या धर्म का कोई भेदभाव नहीं था। वह पूरे मनुष्य जाति को ईश्वर का परिवार मानते थे और यही मानकर जीवन पर्यंत अपने स्वर्गीय पिता के पद चिन्हों पर चलते हुए जनता जनता की सेवा की। उन्होंने निशुल्क दवाई वर्षों तक, स्कूल की पुस्तकें निशुल्क, सर्दियों में गरीबों को लिहाफ वितरण तथा असहाय व बेसहारा बच्चों की स्कूल फीस की अदायगी के साथ नगर में गरीब लोगों के लिए ब्याज रहित मुस्लिम मिनी बैंक की स्थापना भी की थी। इसके साथ ही कई स्कूल और कॉलेजों को तथा शिक्षण संस्थानों को गुप्त आर्थिक सहायता भी किया करते थे। उनकी आत्मा की शांति के लिए स्थानीय जैन मंदिर धर्मशाला तथा प्रेम मंदिर में प्रार्थना सभा भी की गई। प्रदीप जैन, सतीश सैनी, सुनील सिंघल, ओमप्रकाश नूर, महावीर जैन आदि ने भाग लिया।




Discussion about this post