हरिद्वार : जनपद हरिद्वार में कृषि निवेश विक्रेताओं के यहाँ छापेमारी कर टीम के द्वारा सैम्पल लिए गये. मुख्य कृषि अधिकारी डॉ. वीकेएस यादव ने बताया कि जिला अधिकारी हरिद्वार के निर्देशो के क्रम में आज जनपद हरिद्वार मे कृषि निवेश विक्रेताओ के यहाँ छापे मारी की गई। जनपद हरिद्वार में गठित 5 टीमों ने कुल 45 स्थानो पर छापेमारी कर कुल 59 नमूनो को लिया है जिसमें उर्वरक के 26 नमूने, बीज के 4 नमूने जवकि कृषि रक्षा रसायनों के 29 नमूने लिए गए। लिए गए सभी नमूनो को परीक्षण हेतु गुणवत्ता परीक्षण लैव भेजा जाऐगा। परीक्षण रिपोर्ट में नमूना अमानक पाऐ जाने पर नियमानुसार कार्यवाही की जाऐगी। आज छापे मारी के दौरान वन्द मिले विर्क्रेताओ को कारण वताओ नोटिस जारी किया जा रहा है।





Discussion about this post