- जनपद पौड़ी गढ़वाल के सभी थाना क्षेत्रों में चलाया जाएगा इंटरसेप्टर वाहन से चेकिंग अभियान
सतपुली : एसएसपी पौड़ी पी रेणुका देवी द्वारा जनपद पुलिस के हाईटेक इंटरसेप्टर वाहन से जनपद के सभी थाना क्षेत्रो में चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। इंटरसेप्टर एक हाईटेक वाहन है जिसमे वाहन चेकिंग से सम्बंधित सभी उपकरण लगे हैं।ओर जिस से प्रभावी चेकिंग की जा सकती है। उक्त अभियान के तहत मुख्य रूप से तेज गति से वाहन चलाना, शराब पीकर वाहन चलाना ओर ओवरलोडेड वाहनों के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी। इसी क्रम में आज सतपुली थाना क्षेत्र में भी इंटरसेप्टर वाहन से चेकिंग अभियान चलाया गया । जंहा पर पुलिस कर्मियों द्वारा वाहन चालकों को यातायात नियमो के तहत जागरूक भी किया गया और वाहन चालको ओर सवारियों को कोरना से बचाव के लिये निशुल्क मास्क भी वितरित किये गए हैं। थानाध्यक्ष सन्तोष पैथवाल द्वारा बताया गया कि यह अभियान कल भी जारी रहेगा।





Discussion about this post