मंगलवार, सितम्बर 22, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
22nd सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

मेलाधिकारी दीपक रावत एवं आचार्य महामण्डलेश्वर स्वामी अवधेशानन्द गिरि जी महाराज ने किया मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्रीरामचन्द्र जी की भव्य प्रतिमा का अनावरण

शेयर करें !
posted on : फ़रवरी 3, 2021 5:07 अपराह्न

हरिद्वार : मेलाधिकारी दीपक रावत एवं जूनापीठाधीश्वर आचार्य महामण्डलेश्वर स्वामी अवधेशानन्द गिरि जी महाराज ने आज ज्वालापुर में रेलवे पुलिस चौकी के सामने स्थित श्रीराम चौक पर मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्रीरामचन्द्र जी की भव्य प्रतिमा का अनावरण किया। कार्यक्रम में महामण्डलेश्वर अवधेशानन्द गिरि जी ने कहा कि जैसे श्रीराम चौक सुसज्जित हुआ है, ऐसे ही हर चौक सुसज्जित हों। इनके लिये समितियों हों, ये समितियां दायित्व लें। उन्होंने इस मौके पर मेलाधिकारी व उनकी टीम की अल्प समय में कुम्भ से जुड़े कार्य पूर्ण करने के लिये प्रशंसा की और कहा कि कुम्भ के लिये समय से पहले हरिद्वार तैयार है। उन्होंने कहा कि हमें इस बात की भी प्रसन्नता है कि नगर में एक उत्सवधर्मिता भी है।

इस अवसर पर मेलाधिकारी दीपक रावत ने एक पुस्तक में उल्लिखित पंक्तियों का उल्लेख करते हुये कहा कि पुस्तक में सनातन धर्म के बारे में कहा है कि हमारी थ्योरी गीता है, लेकिन सनातन धर्म को जानना है, तो हमारी प्रैक्टिस गंगा है और उसका सबसे बड़ा सन्देश जो साक्षात रूप में हमें देखने को मिलता है, वह कुम्भ है। इस मौके पर मेलाधिकारी दीपक रावत ने सौन्दर्यीकरण व विकास कार्यों का उल्लेख करते हुये बताया कि हम चार पुलों पर स्थाई लाइटिंग कराने वाले हैं। इसके अलावा जहां पर भी हमें लगता है कि थोड़ी जगह है, उसको सुन्दर बनाया जायेगा।

आस्था पथ का उल्लेख करते हुये उन्होंने कहा कि आस्था पथ में लगभग कार्य पूरा हो चुका है तथा प्रमुख स्थानों में पेण्टिंग के काम भी चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारे सारे सौन्दर्यीकरण के कार्य हरिद्वार में चल रहे है तथा हरिद्वार को हम और भी सुन्दर बनायेंगे। इस अवसर पर रानीपुर विधायक आदेश चौहान, अपर मेलाधिकारी हरवीर सिंह, श्रीराम चौक सेवा समिति के पदाधिारीगण राकेश मल्होत्रा, ओम पाहवा, अनुराग गुप्ता, प्रेमचन्द्र धीमान, प्रेम प्रकाश गुप्ता, बलवीर चन्द भारद्वाज, सरदार त्रिलोचन सिंह, सतीश सचदेवा, अरविन्द अरोड़ा सहित सम्बन्धित पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

Discussion about this post

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • राजस्व कॉलोनी की बदलेगी तस्वीर, डीएम स्वाति भदौरिया ने कसा शिकंजा
  • 27.50 करोड़ से बदलेगी सूरत, कायाकल्प का काम अंतिम चरण में, आधुनिक ट्रांजिट हब के रूप में विकसित होगा ISBT
  • जनता दर्शन में 36 शिकायतें, डीएम स्वाति भदौरिया ने अफसरों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
  • कोटद्वार : डिजिटल साक्षरता शिविर में विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा की जानकारी
  • लाभ अर्जन में जिला सहकारी बैंक चमोली-रुद्रप्रयाग प्रदेश में अव्वल
  • शिक्षा के क्षेत्र में स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय के अथक प्रयासों का देश दुनिया को मिल रहा लाभ – डॉ. विजय धस्माना
  • पौड़ी में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर पुलिस की सख्ती, 135 चालकों पर कार्रवाई
  • सरकारी जमीन पर कब्जा किया तो अब खैर नहीं
  • कोटद्वार में हुड़दंगियों पर पुलिस का शिकंजा, 7 गिरफ्तार
  • 20 फरियादें पहुंचीं डीएम के दरबार, अफसरों को तुरंत समाधान के आदेश
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.