सोमवार, मार्च 16, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
16th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

मुख्य सचिव ओमप्रकाश की अध्यक्षता में कोविड-19 वैक्सीनेशन के सम्बन्ध में राज्य संचालन समिति की बैठक सम्पन्न

शेयर करें !
posted on : फ़रवरी 2, 2021 10:44 अपराह्न

देहरादून : मुख्य सचिव ओमप्रकाश की अध्यक्षता में मंगलवार को कोविड-19 वैक्सीनेशन के सम्बन्ध में राज्य संचालन समिति की बैठक सम्पन्न हुयी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि हेल्थ वर्कर को लगाए जाने वाले इस सप्ताह तक लगा लिए जाएं। उन्होंने कहा कि अगले सप्ताह से फ्रंटलाईन वर्कर्स का टीकाकरण शुरू किया जाना है, इससे पूर्व हेल्थ वर्कर का टीकाकरण पूर्ण कर लिया जाए। जागरूकता अभियानों के माध्यम से वैक्सीनेशन के प्रति अधिक से अधिक जागरूकता फैलायी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि कोविड वैक्सीनेशन को सफल बनाने हेतु अधिकारियों की जिम्मेदारी तय करते हुए माईक्रो प्लानिंग की जाए।

मुख्य सचिव ओमप्रकाश ने कहा कि कुम्भ-2021 हेतु एसओपी (स्टैण्डर्ड ऑपरेशन प्रोसीजर) जारी हो गयी है। इसके अनुसार कुम्भ में लगे प्रत्येक अधिकारी व कर्मचारी का वैक्सीनेशन किया जाना है। जिसके लिए अतिरिक्त वैक्सीन की व्यवस्था की गयी है। उन्होंने कहा कि इसके लिए हरिद्वार जनपद को विशेष व्यवस्थाएं करनी होंगी। वैक्सीनेशन का कार्य सफलतापूर्वक करने हेतु बी.डी.ओ. एवं ए.बी.डी.ओ को लगाया जाए।

मुख्य सचिव ओमप्रकाश ने कहा कि फ्रंटलाईन वर्कर्स के वैक्सीनेशन हेतु उन्हीं के परिसरों पर व्यवस्थाएं की जा सकती हैं। उन्होंने कहा कि यदि सम्भव हो तो कलेक्ट्रेट परिसर, सीडीओ ऑफिस, तहसील, ब्लॉक, पुलिस लाईन और एसडीएम ऑफिस में ही वैक्सीनेशन की व्यवस्थाएं की जाएं। मुख्य सचिव ने कहा कि टीकाकरण को किए हुए 02 सप्ताह से उपर हो गए हैं, और टीकाकरण के बाद कोई प्रतिकूल बड़ी घटना सामने नहीं आयी है। जिससे यह साबित होता है कि वैक्सीन सुरक्षित है। इसका प्रचार प्रसार कर लोगों को टीकाकरण के प्रति जागरूक किया जा सकता है। वैक्सीनेशन को सफल बनाने हेतु न्यूज पेपर, इलैक्ट्रॉनिक मीडिया, सोशल मीडिया आदि के माध्यम से प्रचार अभियान चलाया जाए। इस अवसर पर सचिव अमित नेगी, डॉ. पंकज पाण्डेय एवं हरिचन्द्र सेमवाल एवं अपर सचिव युगल किशोर पंत सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Discussion about this post

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • गैरसैण में बजट सत्र की अग्नि परीक्षा में खरा उतरा चमोली प्रशासन, डीएम गौरव कुमार और एसपी सुरजीत सिंह पंवार के नेतृत्व में प्रशासन ने चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में संभाली व्यवस्थाएं
  • गैरसैंण की उपेक्षा भाजपा और कांग्रेस को पडे़गी मंहगी – उक्रांद 
  • डुंगर के ग्रामीणों ने सिस्टम को दिखाया आईना, बना डाली सड़क
  • महिलाओं की भागीदारी के बिना समाज का समग्र विकास संभव नहीं – मीना बिष्ट
  • षोडश संस्कार प्रयोगात्मक प्रशिक्षण कार्यशाला का हुआ विधिवत समापन, सचिव दीपक गैरोला ने कहा – प्रयोगात्मक कार्यशालाएँ संस्कृत एवं भारतीय परंपरा के संरक्षण और संवर्धन में निभा रही हैं महत्वपूर्ण भूमिका
  • अब ओटीपी से होगी गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी, एजेंसियों पर भीड़ रोकने को प्रशासन सख्त, डीएम सविन बंसल के निर्देश पर क्यूआरटी टीम ने एजेंसियों का किया निरीक्षण, शिकायत के लिए जारी किए हेल्पलाइन नंबर
  • जिला प्रशासन के आदेशों की अहवेलना; गैस एजेंसी के सिलेंडर जब्त, मुकदमा दर्ज
  • प्रदेश में गर्भवती महिलाओें की होगी अल्ट्रासोनोग्राफी जांच – डाॅ. धन सिंह रावत
  • विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण ने की कोटद्वार में गैस आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा, कालाबाजारी रोकने के दिए सख्त निर्देश
  • देहरादून में 15वें विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में उमड़ा जनसैलाब, 210 यूनिट रक्त हुआ एकत्र, पत्रकारों को विभिन्न पैथोलॉजी जांचों में 50 प्रतिशत की छूट, 31 पत्रकारों एवं समाजसेवियों को “स्वास्थ्य प्रहरी सम्मान–2026”
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.