मंगलवार, मई 12, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
12th मई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने की मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से भेंट वार्ता

शेयर करें !
posted on : फ़रवरी 2, 2021 12:06 अपराह्न

देहरादून : उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने आज मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से उनके आवास पर भेंट वार्ता की। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने प्रदेश से संबंधित विभिन्न विषयों पर मुख्यमंत्री से वार्ता की। विधानसभा अध्यक्ष ने इस दौरान विगत दिनों अपने चार दिवसीय गढ़वाल भ्रमण के दौरान क्षेत्र की जन समस्याओं के निराकरण के संबंध में भी मुख्यमंत्री से गंभीरता से विचार करते हुए समस्याओं का समाधान करने का आग्रह किया।

अवगत करा दें कि उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ने विगत दिनों अपने चार दिवसीय गढ़वाल भ्रमण के दौरान श्रीनगर, जनपद रुद्रप्रयाग एवं चमोली के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण किया था। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ भेंट वार्ता की थी। वहीं श्री अग्रवाल ने क्षेत्र के स्थानीय लोगों की जनसमस्याओं को भी सुना था, जिनमें कई समस्याओं का मौक़े पर ही संबंधित विभाग के उच्चाधिकारियों से वार्ता कर निराकरण भी किया था। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष को स्थानीय लोगों द्वारा क्षेत्र की समस्याओं को लेकर ज्ञापन भी सौंपे गए थे। इसी संबंध में विधानसभा अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री से मिलकर पहाड़ के लोगों की जन समस्याओं से विस्तार से अवगत किया एवं उनके समाधान का भी आग्रह किया।

उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री के बीच 01 घंटे से अधिक चली इस वार्ता के दौरान भराडीसैंण विधानसभा में 01 मार्च से आहुत होने वाले बजट सत्र के संबंध में चर्चा हुई, इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने 04 मार्च को गैरसेंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाए जाने की पहली वर्षगांठ पर उत्तराखंड की जन भावनाओं के अनुरूप भराडीसैंण विधानसभा में बड़ा कार्यक्रम आयोजित करने का सुझाव भी दिया। इस अवसर पर दोनों ही नेताओं के बीच सोमवार को लोकसभा सदन में प्रस्तावित केंद्रीय आम बजट के बारे में भी चर्चा हुई ।

Discussion about this post

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • धरातल पर दिखनी चाहिए योजनाएं, अधिकारी करें फील्ड में जाकर सत्यापन – सचिव दीपक कुमार
  • श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में गर्भ में ही दिल की बीमारियों की पहचान पर किया मंथन, फीटल ईको बना वरदान, लाइव डैमो कर समझाया मेडिकल पक्ष
  • भाजपा महिला मोर्चा देहरादून महानगर की प्रभारी बनीं डॉ. भावना डोभाल
  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्याल में भावुक माहौल में फिजियोथेरेपी विद्यार्थियों को दी गई विदाई, शिक्षकों के मार्गदर्शन और यादगार पलों के बीच विद्यार्थियों ने साझा किए अनुभव, खट्टे  मीठे अनुभवों को याद कर कभी खुश कभी भावुक हुए सीनियर्स
  • मोलेखाल बाजार सल्ट में पार्किंग निर्माण को मिली सैद्धांतिक मंजूरी, ₹591.16 लाख का प्रस्ताव आगे बढ़ा, सचिव डॉ. आर राजेश कुमार सख्त, कहा – मुख्यमंत्री घोषणाओं में देरी बर्दाश्त नहीं, एक सप्ताह में मांगी लंबित पत्रावलियां
  • उत्तराखंड के वरिष्ठ आईएएस सचिन कुर्वे बने चेन्नई पोर्ट अथॉरिटी के चेयरपर्सन
  • एडीएम शैलेन्द्र सिंह नेगी ने औचक निरीक्षण में सरकारी राशन परिवहन में पकड़ी अनियमितता, चंबा–धनोल्टी रोड पर कनाताल के पास सरकारी खाद्यान्न से भरे दो वाहन सीज
  • एमडीडीए का बड़ा एक्शन, रेसकोर्स में अवैध बहुमंजिला व्यवसायिक भवन सील
  • उत्तराखंड : मुख्यमंत्री धामी ने विकास योजनाओं के लिए ₹1096 करोड़ की भारी-भरकम राशि को दी मंजूरी
  • तमिलनाडु में सियासी हलचल : विजय की TVK ने हासिल किया ‘जादुई आंकड़ा’, तीन और दलों का मिला समर्थन
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.