posted on : जून 22, 2022 9:24 अपराह्न
कोटद्वार । रेलवे स्टेशन पर जीआरपी ने अन्तर्राष्ट्रीय ड्रग्स जागरूकता सप्ताह के तहत नशे से आजादी पखवाड़ा नशा मुक्त भारत अभियान चलाया। उनके द्वारा नशे के दुष्प्रभाव के संबंध में लोगों को जागरुक किया जा रहा है। जीआरपी कोटद्वार में तैनात कर्मचारियों ने बताया कि उच्चाधिकारियों के आदेश अनुसार 26 जून तक ड्रग के खिलाफ जागरूकता पखवाड़ा मनाया जा रहा है। जिसके तहत लोगों को जागरूक किया जा रहा है।इस दौरान रेलवे स्टेशन पर कार्य करने वाले वेंडरों, सफाई कर्मचारियों, कुली आदि को नशे से होने वाले दुष्प्रभाव मानसिक, शारीरिक व आर्थिक नुकसान की जानकारी दी जा रही है। अभियान के दौरान जागरूकता संबंधी बैनर एवं पंपलेट भी वितरित किए गए। साथ ही रेलवे स्टेशन परिसर में किसी भी व्यक्ति द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी, विक्रय करने के संबंध में जानकारी होने पर तत्काल सूचना जीआरपी को देने की अपील भी की गई।


