कोटद्वार । नारी सशक्तिकरण अभियान के तहत कोटद्वार के काशीरामपुर तल्ला में मिस एंड मिसेज प्रतियोगिता का आयोजन रीना ब्यूटी पार्लर व पिक्चर परफेक्ट फोटोग्राफी संस्थान द्वारा आयोजित किया गया। प्रतियोगिता में काशीरामपुर तल्ला क्षेत्र की बालिकाओं एवं महिलाओं द्वारा प्रतिभाग किया गया।
प्रतियोगिता का उद्घाटन कोटद्वार नगर निगम की मेयर हेमलता नेगी ने किया। इस मौके पर प्रतियोगिता की आयोजक रीना थापा एवं कुलदीप कुमार द्वारा प्रतियोगिता के आयोजन के बारे में बताते हुए कहा कि नारी सशक्तिकरण और महिलाओं को आगे बढ़ाने और उन्हें उचित मंच देने के दृष्टिकोण से इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। प्रतियोगिता का संचालन शिखा रावत द्वारा किया गया प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका अनीता शर्मा, शोभा बिष्ट व सीमा रावत ने निभाई।

प्रतियोगिता की मुख्य अतिथि महापौर हेमलता रावत ने आयोजकों को प्रतियोगिता में महिलाओं को प्रमुखता से स्थान देने पर बधाई दी, वही महिलाओं ने भी प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लेकर अपनी महत्ता दर्शाने पर बल दिया। इस मौके पर गोरखा समिति के अध्यक्ष आनंद सिंह छेत्री भी मौजूद रहे। आयोजकों द्वारा मेहंदी, नृत्य,गीत की भी प्रतियोगिता भी आयोजित की गई।बाइडिग प्रतियोगिता में रश्मि को पहला, शालू को दूसरा व प्रियांशी को तीसरा स्थान मिला ।मिस काशीरामपुर में प्रिया रावत को पहला, शिवानी रावत को दूसरा व खुशी भंडारी को तीसरा पुरस्कार मिला ।वहीं मिसेज काशीरामपुर में अचनी भारद्वाज को पहला, ममता शर्मा को दूसरा और पूजा शर्मा को तीसरा पुरस्कार मिला । कार्यक्रम में केसी थापा,शुरेश गुरंग, अरविंद चौहान, कुलदीप सिंह आदि मौजूद रहे।





Discussion about this post