posted on : जून 21, 2022 8:04 अपराह्न
लैंसडाउन : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज लैंसडाउन में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम व्यायाम शिक्षिका भावना सती के निर्देशन में आयोजित किए गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खण्ड शिक्षा अधिकारी अमित कुमार चंद ने अपने सम्बोधन में योग की महत्ता को बताते हुए कहा कि योग से मनुष्य स्वस्थ रहता है, साथ ही फिट रहकर वो लंबे जीवन को प्राप्त करता है।
विद्यालय की प्रधानाचार्या मुक्ता नेगी ने छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि योग करने से तन और मन को स्वस्थ रहता है। योग करने से हमारा दृष्टिकोण, योग शरीर और मन की सभी विभिन्न प्रणालियां लक्षित होती है। योग करने से शरीर मजबूत और लचीला बनता है। स्वास्थ्य में सुधार होता है।

विद्यालय की व्यायाम शिक्षका भावना सती ने बताया कि आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर छात्राओं द्वारा ग्रुप योगा , लेजियम नृत्य , एरोबिक्स सूर्य नमस्कार आदि क्रियाएं की गई। कार्यक्रम से पूर्व सम्पूर्ण विद्यालय परिवार ने खण्ड शिक्षा अधिकारी जी के साथ योगासन किये। व्यायाम शिक्षका भावना सती द्वारा किये गए नाट्य योगा की खण्ड शिक्षा अधिकारी, प्रधानाचार्या द्वारा मुक्त कंठ से प्रशंसा की गई। कार्यक्रम में विद्यालय की शिक्षिका तरुछाया अग्रवाल, लीला कंडारी आदि का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम का संचालन कु. मीना अधिकारी द्वारा किया गया । इस मौके पर विद्यालय की अन्य शिक्षिकाएं एवं छात्राएं मौजूद रही।




