posted on : जून 17, 2022 5:30 अपराह्न
कोटद्वार। जिला कबड्डी संघ पौड़ी गढ़वाल की ओर से 19 जून को कोटद्वार स्थित राजकीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में अंडर 20 कबड्डी प्रतियोगिता के लिए ट्रायल आयोजित किया जायेगा।यह जानकारी देते हुए संघ सचिव विवेकानंद ने बताया कि ट्रायल 19 जून को प्रातः 9 बजे से आरंभ हो जायेगा। ट्रायल में 20 वर्ष से कम आयु के बालक बालिका भाग ले सकते हैं। चयनित खिलाड़ी 22 व 23 जून को ऊधमसिंह नगर के दिनेशपुर में आयोजित होने वाली 20वीं राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में जिला पौड़ी गढ़वाल की टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। उन्होंने प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक बालक बालिकाओं से बड़ी संख्या में ट्रायल में भाग लेने की अपील की है।



