उत्तरकाशी (कीर्तिनिधी सजवाण): मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट उत्तरकाशी से प्राप्त NBW वाद संख्या—679/19 धारा 323, 504, 506, 498, 427 भादवि व वाद संख्या 326/21 धारा 323,504,506,498 भादवि से सम्बन्धित अभियुक्त शरद सिंह बिष्ट पुत्र विजय सिंह निवासी कलिगांव, पट्टी धनारी डुण्डा, उत्तरकाशी जो कि काफी समय से फरार चल रहा था. पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी के निर्देशन में प्राप्त NBW में कार्यवाही करते हुये उक्त अभियुक्त को आज उ0नि0 संजय शर्मा के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा बस अड्डा उत्तरकाशी के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
- उ0नि0 संजय शर्मा-चौकी प्रभारी डुण्डा
-
कानि0 सतीश भट्ट
-
कानि0 राजेन्द्र सिंह


