posted on : जून 15, 2022 7:55 अपराह्न
उत्तरकाशी (कीर्तिनिधी सजवाण) : गत 3 मई से जनपद उत्तरकाशी में स्थित श्री गंगोत्री एवं यमुनोत्री धाम में चारधाम यात्रा अपने चरम पर है जोर हजारों की तादात में श्रद्धालु यहाँ दर्शन करने आ रहे हैं, चारधाम यात्रा के दौरान ‘अतिथि देवो भवः’ की थीम पर कार्य करते हुये उत्तरकाशी पुलिस द्वारा श्रद्धालुओं की जमकर मदद की जा रही है, यात्रा के दौरान पुलिस के जवान श्रद्धालुओं के लिए कई दफा देवदूत बनकर सामने आये हैं। वहीं दुसरी ओर बेजुबान मवेशियों के लिए भी पुलिस मदद के हाथ बढा रही है। आज सुबह डुण्डा चौकी में नियुक्त जवान राजेन्द्र सिंह पंवार व पी0आर0डी0 विजेन्द्र सिंह को डुंडा बाजार में एक लावारिस गाय दिखी, जिसकी पूँछ पर चोट लगी होने के कारण रक्त स्त्राव हो रहा था तथा घाव अधिक होने के कारण कीड़े पडे थे। जवानों व सामाजिक कार्यकर्ता के द्वारा गाय को निकट पशु चिकित्सालय में ले जाकर उपचार करवाया गया।


