posted on : जून 15, 2022 2:42 अपराह्न
पौड़ी : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद पौड़ी गढ़वाल यशवन्त सिंह चौहान द्वारा जनपद के समस्त अधिकारियों/थाना प्रभारियों को चारधाम यात्रा के दौरान यात्रा को सकुशल कराने एवं सड़क दुर्घटना न होने के सम्बन्ध में साइन बोर्ड लगाने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके क्रम में दिनांक 15 जून 2022 को अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार मनीषा जोशी के पर्यवेक्षण, पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन विभव सैनी के निर्देशन, प्रभारी निरीक्षक यातायात गोविन्द कुमार के नेतृत्व में थाना क्षेत्रान्तर्गत कीर्तिनगर पुल से सिरोबगड़ के मध्य ऋतिविक कम्पनी के सौजन्य से सड़क दुर्घटना सम्भावित क्षेत्रों में दुर्घटना से सम्बन्धित 15 साईन बोर्ड व 20 फैलेक्सी बोर्ड लगाये गये।

तत्पश्चात आम नागरिकों और स्कूली छात्र-छात्राओं से सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सहयोग की अपील की गयी । लोगों को यातायात के नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया। ट्रैफिक नियमों की प्रति हमेशा अलर्ट रहकर सावधानी से वाहनों का प्रयोग करना चाहिए जैसे हेलमेट पहनकर दुपहिया वाहन चलाना, दुपहिया वाहन में तीन सवारी न बिठाना, वाहन में मानक से अधिक सवारी न बिठाना, सीट बेल्ट का प्रयोग करना, वाहन चालते समय मोबाइल का प्रयोग न करना आदि के बारे में आमजन को जागरुक किया गया।
जागरुकता अभियान के तहत ऋतिविक कम्पनी के वी0एस0एन0 मूर्ति, देवन्द्र सिंह, दीपक.प्रकाश बिष्ट, सतीश चन्द्रा ने आम लोगों को ट्रैफिक नियमों की जानकारी देने के साथ ही लोगों से इसका पालन करने की अपील की। साथ ही आमजन को साइबर अपराधों से बचाव, सोशल मीडिया के दुष्प्रभावों एवं वर्तमान में बढ़ते इंटरनेट के प्रयोग व ऑनलाइन गेम के दुष्प्रभाव के बारे में जानकारी के साथ-साथ बाल अपराध, महिला सुरक्षा, चाइल्ड हेल्प लाइन, बाल भिक्षा वृत्ति, तथा उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा चलाये जा रहे विभिन्न प्रकार के एप जैसे- गौरा शक्ति एप, देवभूमि एप, उत्तराखण्ड ट्रैफिक आई एप एवं डॉयल- 112, साइबर हेल्पलाइन नम्बर- 1930 आदि के बारे में जानकारी दी गयी।
यातायात पुलिस टीम
- प्रभारी निरीक्षक यातायात गोविन्द कुमार
- आरक्षी यातायात निर्मल
- आरक्षी विवेक भण्डारी


