posted on : जून 12, 2022 12:44 अपराह्न
उत्तरकाशी (कीर्तिनिधी सजवाण): जिला चिकित्सालय उत्तरकाशी विश्व रक्तदान दिवस के शुभ अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है जो भी रक्तदाता रक्तदान करना चाहते हैं वह 9:00 बजे से 1:00 बजे तक स्वैच्छिक रक्तदान कर सकते हैं, रक्तदान शिविर 14 जून 2022 से 18 जून 2022 तक पांच दिवसीय कैम्पैन के तहत चलाया जाएगा l इस साल 19वां विश्व रक्तदाता दिवस मनाया जा रहा है l जिसकी थीम “रक्तदान एकजुटता का कार्य है,प्रयासों में शामिल हों और जीवन बचाएं हैं।
मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ. केएस चौहान के द्वारा जनपद की समस्त आमजनमानस से अपील की गई की उक्त पांच दिवसीय शिविर में अधिक से अधिक लोग रक्तदान करें। रक्तदान करने से किसी प्रकार का नुकसान नहीं होता है बल्कि शरीर में नया रक्त बनता है। उनके द्वारा जानकारी दी गई की न तो खून बाजार में मिलता हैं और ना ही कृत्रिम ढंग से तैयार किया जा सकता है। इसे केवल दान से ही प्राप्त किया जाता है। समय- समय पर रक्तदान करने से दूसरों की मदद एवंम जरूरतमंदों की जिंदगी बचाने में तो होती ही है, व्यक्ति की अपनी सेहत भी सुधरती है।



