posted on : जून 9, 2022 3:46 अपराह्न
पौड़ी : उपवा (UPWWA) के तहत पौड़ी पुलिस परिवार की महिलाओं को दिया गया अचार बनाने का प्रशिक्षण । Uttarakhand Police Wifes welfare association (UPWWA) की अध्यक्षा डॉ. अलकनन्दा अशोक की प्रेरणा से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक यशवंत सिंह चौहान की धर्मपत्नी प्रियंका चौहान एवं नोडल अधिकारी उपवा अपर पुलिस अधीक्षक मनीषा जोशी के पर्यवेक्षण में महिला उपनिरीक्षक टीना रावत के सहयोग से 09 जून 2022 को पुलिस लाईन पौड़ी परिसर में जय ज्वाल्पा स्वयं सहायता समूह के वॉलिंटियर विकास चौहान द्वारा पुलिस परिवार की महिलाओं को अचार बनाने का प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें पुलिस परिवार की सभी महिलाओं ने प्रतिभाग किया। स्वयं सहायता समूह द्वारा महिलाओं को आम का अचार, नीबू का आचार, करेला आदि का अचार बनानें का प्रशिक्षण दिया गया। उपवा पौड़ी गढ़वाल द्वारा पुलिस परिवार की महिलाओं को आत्मनिर्भर व स्वरोजगार से जोड़ने हेतु लगातार प्रयास किये जा रहे हैं।


