सोमवार, जून 22, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
22nd जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

हरिद्वार : गंगा दशहरा स्नान पर्व के लिये सम्पूर्ण मेला क्षेत्र को चार सुपर जोन, 16 जोन तथा 37 सेक्टर बांटा गया

शेयर करें !
posted on : जून 8, 2022 4:43 अपराह्न
हरिद्वार : आगामी 09 जून, 2022 को होने वाले गंगा दशहरा स्नान पर्व के सफल सम्पादनार्थ मेला ड्यूटी में तैनात समस्त जोनल/सेक्टर मजिस्ट्रेट/पुलिस की ब्रीफिंग बुधवार को ऋषिकुल आयुर्वेदिक कॉलेज के सभागार में आयोजित हुई। गंगा दशहरा स्नान पर्व के लिये सम्पूर्ण मेला क्षेत्र को चार सुपर जोन, 16 जोन तथा 37 सेक्टर में बांटा गया है।
जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय ने ब्रीफिंग को सम्बोधित करते हुये विगत सप्ताह सकुशल सम्पन्न हुये सोमवती अमावस्या स्नान पर्व का जिक्र करते हुये सभी को बधाई दी। उन्होंने कहा कि जिस तरह से आपने सोमवती अमावस्या पर्व को सकुशल सम्पन्न कराया, उसी तरह से गंगा दशहरा स्नान पर्व को भी गंभीरता से लेते हुये सकुशल सम्पन्न कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि पिछले सोमवती स्नान पर्व को गंगा घाटों में श्रद्धालु काफी देर तक गंगा में डुबकी लगा रहे थे, जिसकी वजह से कई श्रद्धालुओं को काफी देर तक इन्तजार करना पड़ रहा था। अतः स्नान के समय यह ध्यान रखा जाये कि श्रद्धालु स्नान करने में अधिक समय न लगाये, इसके लिये वहां पर जिस तरह की भी व्यवस्थाओं की आवश्यकता हो, वह बनाई जाये। उन्होंने मजिस्ट्रेटों को निर्देशित किया कि वे आपसी समन्वय बनाये रखें तथा उन्हें जो पहचान पत्र जारी किये गये हैं, उन्हें प्रदर्शित करके रखें।
आकस्मिकता प्लान का जिक्र करते हुये जिलाधिकारी ने कहा कि इसका अध्ययन व निरीक्षण जरूर कर लें ताकि कोई आकस्मिकता आने पर आप तुरन्त दी गयी व्यवस्था के अनुसार कदम उठा सकें। डीएम विनय शंकर पाण्डेय ने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिये कि वे विगत अमावस्या स्नान पर्व की तरह ही जहां-जहां एम्बुलेंस तैनात की गयी थी, वहां-वहां एम्बुलेंस तैनात करें तथा अस्पतालों में पर्याप्त जीवन रक्षक दवायें तथा अन्य अवस्थापना सम्बन्धी सुविधाओं का मौका-मुआयना करते हुये सभी व्यवस्थायें चुस्त-दुरूस्त रखना सुनिश्चित करें।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. योगेन्द्र सिंह रावत ने ब्रीफिंग में, विगत सप्ताह सकुशल सम्पन्न हुये सोमवती अमावस्या स्नान पर्व के लिये सभी को बधाई दी। उन्होंने होम वर्क का जिक्र करते हुये कहा कि जिस स्थान पर आपकी ड्यूटी लगी है, उस स्थान पर आपको किन-किन चीजों की आवश्यकता होगी, उसका जायजा पहले से ही ले लें तथा उसी अनुसार अपनी व्यवस्थायें पूरी रखें। उन्होंने कहा कि जितना अच्छा होम वर्क होता है, कार्य का संचालन भी उतनी ही अच्छी तरह होता है तथा आपकी ताकत दस गुना बढ़ जाती है।
एसएसपी डॉ. योगेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि जहां-जहां डायवर्जन है, वहां-वहां पर आपको हर समय सक्रिय रहने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि ऐसी व्यवस्था बनायें कि सभी घाटों में श्रद्धालु पहंुचें तथा मुख्य-मुख्य घाटों पर ही भीड़ जमा न हो। उन्होंने कहा कि यह टीम वर्क है तथा परिस्थितियों के अनुसार अपने विवेक व अनुभव से जहां पर जैसा निर्णय लेना है, उस अनुसार निर्णय लीजिये। उन्होंने कहा कि सतर्क रहते हुये सुरक्षा व्यवस्था आदि पर विशेष ध्यान देना सुनिश्चित करें।
ब्रीफिंग में एसपी ट्रैफिक ने गंगा दशहरा स्नान पर्व के मद्देनजर तैयार की गयी योजना एवं व्यवस्थाओं आदि के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी पीएल शाह, सिटी मजिस्ट्रेट अवधेश कुमार सिंह, एसडीएम पूरन सिंह राणा, एसडीएम भगवानपुर वैभव गुप्ता, एसडीएम लक्सर गोपाल राम बिनवाल, एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार, सचिव रेडक्रास डॉ. नरेश चौधरी सहित पुलिस तथा प्रशासन के सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित थे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में उत्साहपूर्वक मनाया गया 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 
  • श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर देशवासियों को दी बधाई, कहा – योग अपनाएं, स्वस्थ और संतुलित जीवन पाएं
  • योग की छांव में विकास का संकल्प, एमडीडीए सिटी फॉरेस्ट पार्क बना स्वास्थ्य और प्रकृति का महाकुंभ, मुख्य सचिव संग हजारों लोगों ने किया योग
  • मुख्यमंत्री ने दन्या में जनसभा को किया संबोधित, क्षेत्र के विकास की कई महत्वपूर्ण घोषणाएं
  • अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस: परेड ग्राउंड में योग से स्वास्थ्य का संदेश, किया गया सामूहिक योगाभ्यास
  • जिला विधिक सेवा प्राधिकरण और नगर पालिका ने चलाया स्वच्छता अभियान
  • दन्या में सीएम धामी की विकास घोषणाओं की सौगात, कॉलेज भवन का लोकार्पण
  • सीएम धामी की पहल पर जनकल्याणकारी शिविर बने जनसमस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम
  • ताराकुंड पर्यटन विकास के लिए तैयार होगी नयी कार्ययोजना, ग्रामीणों के साथ करेंगे स्थलीय निरीक्षण : कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत
  • पौड़ी में शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई नीट-यूजी 2026 परीक्षा, 375 अभ्यर्थी हुए शामिल
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.