शनिवार, मई 30, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
30th मई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

पौड़ी गढ़वाल : साइबर सेल ने गलत खाते में ट्रांसफर हुई धनराशि को सही व्यक्ति के खाते में करायी वापस

शेयर करें !
posted on : जून 7, 2022 10:56 अपराह्न
पौड़ी : जनपद पौड़ी की साइबर सेल ने गलत खाते में ट्रांसफर हुई धनराशि रूपये 2,23,434/-को सही व्यक्ति के खाते में लौटाई। 26 फरवरी 2022 को आवेदक शैलेन्द्र, निवासी-ग्राम भैंसरो, परसुण्डाखाल, पौड़ी गढ़वाल द्वारा एक शिकायती प्रार्थना पत्र दिया गया कि उनके द्वारा जम्मू कश्मीर से फोन पे के माध्यम से अपने घर पैसे भेजे गए थे| जब वह जम्मू कश्मीर से अपने घर छुट्टी आये थे तो उनके द्वारा अपने संयुक्त खाता में एन्ट्री की तब उन्हें पता चला कि उनके द्वारा भेजे गए पैंसे उनके खाते में नही आये गलती वश फोन पे के माध्यम से रुपये 2,23,434/-की धनराशि किसी अज्ञात व्यक्ति के भारतीय स्टेट बैंक के खाते में चली गयी।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद पौड़ी गढ़वाल यशवन्त सिंह चौहान द्वारा वर्तमान समय में बढ़ते साईबर अपराधों के दृष्टिगत जनपद में गठित साइबर सेल को साइबर अपराधों से सम्बन्धित शिकायतें प्राप्त होने पर त्वरित कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार मनीषा जोशी एवं पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन कोटद्वार विभव सैनी के पर्यवेक्षण में साइबर सैल पौड़ी द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये पूर्ण जानकारी की गयी तो ज्ञात हुआ कि आवेदक के खाते से कटी उक्त धनराशि रुपये 2,23,434/- फोन पे के माध्यम से प्रतिपक्षी के भारतीय स्टेट बैंक खाता महाराष्ट्र में जमा हुई थी। उक्त सम्बन्ध मे भारतीय स्टेट बैंक के नोडल अधिकारी से पत्राचार कर आवेदक के खाते से कटी सम्पूर्ण धनराशि रुपये
2,23,434/- आवेदक के खाते में वापस करायी गयी । जो कि आवेदक के खाते में वापस प्राप्त हो चुकी है। आमजन द्वारा साइबर ठगी का शिकार होने पर सूचना साइबर सेल को दी जा रही है। सूचना पर साइबर सैल द्वारा तत्परता से कार्य किया जा रहा है, जिसमें जनपद की साइबर सेल को सफलता भी प्राप्त हो रही है। जनपद पुलिस द्वारा साइबर अपराधों से बचने के लिए अपने-अपने थाना क्षेत्रों के स्कूल/कॉलेजो में जाकर स्कूली छात्र-छात्राओं, आमजन एवं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से भी समय-समय पर जागरुकता अभियान चलाकर जागरुक किया जा रहा है।

अपील

  1. किसी अज्ञात व्यक्ति के कॉल और मेसेज से सावधान रहें।
  2. किसी को भी अपना Password, OTP, CVV शेयर ना करें।
  3. अन्जान लिंक, ऑनलाइन जॉब ऑफर से संबंधित लिंक पर क्लिक ना करें।
  4. अन्जान QR कोड स्कैन ना करें। जागरुक बनें एवं अन्य व्यक्तियों को भी जागरुक करें।
  5. यदि कोई भी व्यक्ति ठगी का शिकार होता है तो तत्काल नजदीकी थाना एवं साइबर सेल के टोल फ्री नम्बर-1930, मो0न0- 9837590623, 9410132117,8077511415, 9760128643 पर सूचना दें।

पुलिस टीम

  1. निरीक्षक मौ. अकरम (प्रभारी साईबर सेल)
  2. उ0नि0 जयपाल सिंह चौहान
  3. आरक्षी 284 स0पु0 अरविन्द राय
  4. आरक्षी 275 ना0पु0 अजीम अहमद
  5. महिला आरक्षी 250 ना0पु0 विमला नेगी
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • ग्रीन कुंभ की ओर बढ़ता हरिद्वार, मेलाधिकारी सोनिका ने किया रुद्राक्ष का पौधारोपण
  • गंगा तट पर गूंजे आध्यात्म और संस्कृति के स्वर, मुख्यमंत्री धामी व भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने की भव्य गंगा आरती
  • सचिव डॉ. आर राजेश कुमार ने रुद्रपुर में आवास, ट्रांसपोर्ट नगर और कॉमर्शियल हब परियोजनाओं का किया निरीक्षण, कहा – बागवाला में बने 1872 प्रधानमंत्री आवास जल्द होंगे लाभार्थियों को आवंटित
  • गंगा तट पर गूंजे आध्यात्म और संस्कृति के स्वर, मुख्यमंत्री धामी व भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने की भव्य गंगा आरती
  • जिला प्रशासन और विद्युत विभाग की सक्रियता से अधिकांश क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बहाल
  • भीड़ में गंगा घाटों पर टप्पेबाजी करने वाले एक और गैंग को पौड़ी पुलिस ने किया बेनकाब
  • शिक्षकों की हुंकार, 8 जून को सचिवालय घेराव का ऐलान
  • उत्तराखंड में सीमा पर्यटन को बढ़ावा देगा नीती एक्सट्रीम अल्ट्रा रन
  • मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने खाद्य सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के दिए निर्देश
  • मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने डीजल, पेट्रोल, एलपीजी समेत जरूरी वस्तुओं की निर्बाध उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.