बुधवार, मार्च 11, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
11th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने चम्पावत उप चुनाव में ऐतिहासिक जीत पर जताया आभार

शेयर करें !
posted on : जून 3, 2022 12:32 अपराह्न
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने  चम्पावत उप चुनाव में ऐतिहासिक जीत पर उत्तराखण्ड की जनता विशेष रूप से चम्पावत की जनता का आभार व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि “मैं उत्तराखंड की महान जनता का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। ये उसी जनता की जीत है जिसने मुझ जैसे सामान्य कार्यकर्ता को अपने सर माथे पर बिठाया है। ये आपके भरोसे की जीत है। ये जीत मुझे उत्तराखंड की जनता की सेवा में प्राणपण से जुटे रहने का आदेश दे रही है। इस मौके पर मैं अपने यशस्वी प्रधानमंत्री का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं जिनके सतत मार्गदर्शन ने मुझे इस लायक बनाया कि आज मैं उत्तराखंड की जनता के स्नेह और आशीर्वाद का पात्र हूं। प्रधानमंत्री मोदी की सेवा, साधना और तपस्या हम सभी के लिए आदर्श का एक मानक बन चुकी है। ये एक ऐसा मानक है जिसकी ओर बढ़ते हुए हम खुद को निखारते जाते हैं, जन सेवा की राह में स्वयं को मांजते जाते हैं।
चंपावत विधानसभा का ये उपचुनाव केवल जीत हार की लड़ाई नहीं थी। इस उपचुनाव की ओट में उत्तराखंड को सजाने, संवारने और प्रगति का स्वर्णिम अध्याय रचने के स्वप्न भी छिपे हुए थे। ये 55025 वोटों की ऐतिहासिक जीत इन्हीं सपनो को पूरा करने के संकल्प की प्रतिध्वनि है। हमने प्रधानमंत्री मोदी के आशीर्वाद से उत्तराखंड की जनता के जीवन को सुखमय बनाने का यज्ञ शुरू किया है। ये जीत इस यज्ञ की पूर्णता की दिशा में एक अभूतपूर्व कदम साबित होगी।  मैं अपने चंपावत के लोगों को भी यकीन दिलाता हूं कि उनकी हर पुकार, हर आग्रह, हर आदेश पर मैं स्वयं सेवा में हाज़िर रहूंगा। मैं इस प्रदेश का मुख्यमंत्री हूं। मेरे जीवन का मकसद ही इस प्रदेश की सेवा है। पर एक जनप्रतिनिधि होने के नाते चंपावत के प्रति मेरे कुछ विशिष्ट उत्तरदायित्व भी हैं। मैं पूरे मनोयोग और समर्पण से उन उत्तरदायित्वों की सिद्धि की कोशिश करूंगा। चंपावत की जनता ने विरोधियों के जिस छ्द्य जाल को अपनी दूरदर्शी आंखों से भेदकर मुझे ये जीत दिलाई है, उनके प्रति मेरे हृदय में सदैव के लिए विशेष आभार है। एक बार फिर से उत्तराखंड की इस महान जनता को मेरा सादर प्रणाम और अभिवादन।”
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • उत्तराखंड की पुष्पा कुकरेती को ‘नेशनल सिविलियन अवॉर्ड 2026’, माइक्रोफाइनेंस के जरिए छोटे कारोबारियों को दे रहीं सहारा
  • “महिला आयोग आपके द्वार” अभियान के तहत पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर कड़ी कार्रवाई; अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए विभागीय तबादलों और जांच के आदेश
  • डीएम स्वाति एस. भदौरिया ने शिकायत पर तुरंत कुण्डोली गांव में पेयजल समस्या का लिया संज्ञान, मौके पर पहुंचकर समाधान
  • “न्याय संहिता” प्रदर्शनी के चौथे दिन उमड़ा भारी जन सैलाब, अब तक 8000 से अधिक आगंतुकों ने लिया लाभ, सुरक्षा बलों, प्रशिक्षुओं और विद्यार्थियों की भी सक्रिय भागीदारी
  • डीएम मयूर दीक्षित ने किया ए.आर.टी.ओ. कार्यालय हरिद्वार का औचक निरीक्षण, दिए सख्त निर्देश
  • बीआरओ भर्ती के लिए फर्जी आधार कार्ड का खेल, सीमांत क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • पर्वतीय क्षेत्रों में गैस रीफिलिंग पर ओटीपी की बाधा, उपभोक्ताओं ने जताई नाराज़गी
  • सरतोली में महिला जागरूकता बैठक आयोजित, घरेलू हिंसा कानून व साइबर सुरक्षा की दी जानकारी
  • एसपी रेखा यादव का नशा तस्करों पर कड़ा प्रहार, लोहाघाट पुलिस ने 04.10 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर किया गिरफ्तार
  • कुंभ मेला के लिए कुंभ क्षेत्र के पौराणिक स्थलों का किया जाएगा सौंदर्यीकरण, पौराणिक भीमगोडा कुंड के सौंदर्यीकरण को लेकर अपर मेलाधिकारी ने तकनीकी टीम के साथ किया स्थलीय निरीक्षण
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.