गुरूवार, जून 25, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
25th जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

डीएम डॉ. आर राजेश कुमार ने ISBT ऋषिकेश का औचक निरिक्षण, तीर्थयात्रियों की सुनी समस्याएं, दिए निर्देश

शेयर करें !
posted on : जून 2, 2022 11:04 अपराह्न
देहरादून : जिलाधिकारी डॉ. आर राजेश कुमार एवं डीआईजी/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जन्मेजय खंडूरी ने आज ऋषिकेश में चारधाम यात्रा की विभिन्न व्यवस्थाओं का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने आईएसबीटी ऋषिकेश बस स्टैंड पर पंजीकरण स्थल, परिसर कक्ष, तथा बस स्टैण्ड पर बनाये गए चिकित्सा केन्द्र, यात्री विश्राम गृह का औचक निरीक्षण करते हुए समुचित व्यवस्थाओं का जायजा लिया।  इस दौरान यात्रियों से रूबरू होते हुए उनकी समस्याओं को भी सुना। उन्होंने बस स्टैण्ड पर शीतल पेयजल हेतु शाम तक 2 वाटर कूलर स्थापित करने  के निर्देश सम्बन्धित अधिकारी को दिए। जबकि यात्रियों को सुगम सुविधा हेतु परिसर में बैंच आदि लगाने के निर्देश भी दिए।
वहीं जिलाधिकारी ने कहा कि पंजीकरण की संख्या बढाकर 5 हजार प्रतिदिन की गई है, सुविधाओं को दृष्टिगत रखते हुए इसे और अधिक बढाया जा सकेगा। उन्होंने बस स्टैण्ड परिसर में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए सफाई में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा सफाई हेतु कार्मिकों की नियमित उपस्थिति बनाए रखने के साथ ही 2 बायो टॉयलेट लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने यात्रियो के ठहरने वाले स्थनों पर भी पेयजल, शौचालय एवं सफाई व्यवस्था बनाये रखने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिए।
जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों के साथ धर्मशाला आदि स्थानों पर ठहराये गए यात्रियों हेतु बनाई गई व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने यात्रियों से रूबरू होते हो हुए उक्त स्थलों में पेयजल, साफ-सफाई एवं शौचालय आदि निरीक्षण किया साथ ही सम्बन्धित अधिकारियों को स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही यात्री विश्राम  स्थलों पर भी भोजन की व्यवस्था बनाये जाने हेतु  सम्बन्धित अधिकारी को निर्देशित किया। उन्होंने यात्रियों की समस्या को दृष्टिगत रखते हुए  विश्राम स्थलों  पर ही टोकन देने को कहा ताकि यात्री अपने नम्बर के अनुसार पंजीकरण हेतु बस स्टैण्ड पंहुचकर अपना पंजीकरण करवा सकें।
उन्होंने टोकन वितरण स्थल भरत मंदिर इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया तथा यात्रियों से बात करते हुए यात्रियों की समस्याओं को सुना यात्रियों द्वारा पंजीकरण कराये जाने को कहा जिस पर उन्होनें सभी यात्रियों को जल्द रजिस्ट्रेशन कर यात्रा हेतु रवाना करने का भरोसा दिलाया। इस दौरान उन्होंने राजकीय चिकित्सालय का भी निरीक्षण किया तथा वहां परिसर में ठहराए गए यात्रियों से भी बात की। निरीक्षण के दौरान राजस्थान से आए यात्रियों ने अवगत कराया कि उनका समूह के लोगों का पंजीकरण हो चुका है तथा 6-7 लोगों का पंजीकरण नहीं हुआ हैं जिस पर जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित करने हुए उनका पंजीकरण कराकर समूह के साथ यात्रा पर भेजने को कहा साथ ही विभिन्न राज्यों से समूह में आने वाले लोगों का सभी का पंजीकरण कराकर एक साथ यात्रा पर भेजे जाने के निर्देश दिए ताकि कोई व्यक्ति अपने समूह से अलग न हो। उन्होंने यात्रियों की समस्या को निस्तारण हेतु उप जिलाधिकारी ऋषिकेश सहित संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।
पंजाब सिंद अन्न क्षेत्र का निरीक्षण के दौरान वहां ठहरे यात्रियों से बातचीत की, जिनमें यात्रा कर लौटे  यात्री ने राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन द्वारा चारधाम यात्रा में अच्छी  व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए उत्तर प्रदेश महाराजगंज निवासी रामसुमेर ने बताया कि उनके साथी चारधाम यात्रा कर लौटे हैं, सभी को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा प्रशासन द्वारा प्रत्येक स्थान पर अच्छी व्यवस्थाएं की गई हैं।
जिलाधिकारी ने कहा कि चारधाम यात्रा हेतु ऋषिकेश में यात्रियों के लिए सुविधाएं बढाए जाने हेतु लगातार प्रयास किये जा रहे हैं तथा बस स्टैण्ड पर अधिक भीड़ ना हो इसके लिए अलग से टोकन वितरण हेतु अलग स्थान बनाये गए हैं जहां से यात्री टोकन प्राप्त  कर बस स्टैण्ड पर बनाये गए पंजीकरण केन्द्र पर पंजीकरण करवाकर यात्रा के लिए रवाना हों सकगें। उन्होंने कहा कि पहले एक दिन में 3500 यात्रियों का पंजीकरण किया जा रहा था, जिसे बढाकर 5 हजार कर दिया गया है तथा आवश्यकता पढने पर इसे और बढाया जाएगा। बस स्टैण्ड पर शीतल पेयजल हेतु वाटरकूलर लगाने तथा बैठने हेतु बैंच लगाने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन का प्रयास है कि किसी भी यात्री को कोई समस्या न हो इसके लिए लगातार कार्य किया जा रहा है तथा समय-समय पर अधिकारियों एवं उच्चाधिकारियों द्वारा इसके लिए निरीक्षण भी किया जा रहें ताकि कहीं पर किसी प्रकार की कोई कमी न रहे। उन्होंने यात्रियों से भी अनुरोध किया प्रशासन का सहयोग करते हुए प्रशासन द्वारा बनाई गई व्यवस्था के अनुसार पहले टोकन प्राप्त करें, उसके बाद पंजीकरण केन्द्र पर पंजीकरण करायें ताकि पंजीकरण केन्द्र पर अनावश्यक भीड़ न लगे। निरीक्षण के दौरान सहायक नगर आयुक्त नगर निगम ऋषिकेश गिरीश चन्द्र गुणवन्त, यात्रा मजिस्ट्रेट/ उप जिलाधिकारी ऋषिकेश शैलेन्द्र नेगी, पुलिस अधीक्षक ग्रमीण कमलेश उपाध्याय, सम्भागीय परिवहन अधिकारी ऋषिकेश अरविन्द पाण्डेय, पुलिस क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश डी सी ढौंढियाल, एसएचओ ऋषिकेश आर कुमार,  जिला पर्यटन अधिकारी जे.एस चौहान, अ.अ. जलसंस्थान अनिल नेगी सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • बैंकों की मनमानी पर डीएम डॉ. आशीष चौहान सख्त, जनता को परेशान किया तो होगी कार्रवाई, जिले का पैसा जिले के विकास में ही लगेगा’
  • सुंदर लिखावट से बढ़ेगा आत्मविश्वास, समर कैंप में जुटे छात्र
  • एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में स्वीकृत मानचित्र से विचलन कर किए गए अवैध निर्माण पर चली सीलिंग की कार्रवाई
  • जिला पंचायत सदन में गूंजा निहंग विवाद, जांच स्थानांतरण पर उठे सवाल
  • उत्तराखंड : विकास के दावों और जनसरोकारों के सवालों के बीच
  • दूरस्थ गांवों तक पहुंचीं डीएम स्वाति एस. भदौरिया, अस्पताल बाजार और चौपालों में पहुंचकर जानी लोगों की समस्याएं
  • नारी निकेतन और बाल सुधार गृह पहुंचे डीएम डॉ. आशीष चौहान, शिक्षा व पुनर्वास पर दिया जोर
  • उत्तराखण्ड की बेटी मुन्नी देवी का कमाल, थाईलैंड में जीते दो स्वर्ण पदक
  • PAN कार्ड को लेकर बदले नियम, छोटे लेन-देन में राहत, बड़े ट्रांजैक्शन पर बढ़ी सख्ती
  • NCERT की कक्षा 9 की किताब में पहली बार शामिल हुआ आपातकाल का अध्याय, लोकतंत्र की बड़ी चुनौती के रूप में किया गया उल्लेख
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.