posted on : जून 2, 2022 5:29 अपराह्न
कोटद्वार । नागरिक मंच की वार्षिक बैठक में नगर की समस्याओं पर चर्चा करते हुए अनिस्तारित समस्याओं के संबंध में क्षेत्रीय विधायक के साथ बैठक करने का निर्णय लिया गया।गुरुवार को आयोजित बैठक में वक्ताओं ने निर्माण कार्यों में प्रयुक्त होने वाले रेत, बजरी व पत्थर का शासन द्वारा मूल्य निर्धारित कर वन निगम को विक्रय करने का अधिकार दिये जाने पर हर्ष व्यक्त किया। अतिक्रमण पर चर्चा करते हुए वक्ताओं ने कहा कि यह शहर की स्थायी समस्या बन चुका है जिसका समाधान अति आवश्यक है। इसके साथ ही मेडिकल कालेज व केंद्रीय विद्यालय की स्थापना सहित कई मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक के अंत में तय किया गया कि अनिस्तारित समस्याओं के संबंध में क्षेत्रीय विधायक के साथ बैठक कर चर्चा की जायेगी। बैठक में अध्यक्ष सीपी नैथानी, महासचिव अतुल भट्ट, गोविंद डंडरियाल, हर्षवर्द्धन ध्यानी, रमेश कोठारी, प्रवेश नवानी और वाचस्पति बहुखंडी सहित मंच के सभी सदस्य मौजूद रहे।


