शुक्रवार, जून 26, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
26th जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

आपसी सद्भाव से ही समाज को विकास के मार्ग पर अग्रसर किया जा सकता है- विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी

शेयर करें !
posted on : जून 2, 2022 5:25 अपराह्न
कोटद्वार । विकासखंड दुगड्डा के अंतर्गत झटरी गांव में आयोजित चार दिवसीय बलोदी पारिवारिक मिलन समारोह का शुभारंभ उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने विधिवत दीप प्रज्वलित कर किया । इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने गांव में पहुंचे प्रवासियों से आह्वान किया कि अपना गांव, घर ना छोड़े, पूर्वजों की विरासत, संस्कृति एवं संस्कारों को संजो कर रखें ।
यमकेश्वर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत झटरी गांव में पहुंचने पर ग्रामवासियों ने विधानसभा अध्यक्ष का ढोल नगाड़ों के साथ जोरदार स्वागत किया । इस दौरान क्षेत्र के लोगों ने बड़े उत्साह के साथ माल्यार्पण कर ऋतु खंडूडी का सम्मान किया । बलोदी परिवारों द्वारा आयोजित पारिवारिक मिलन समारोह के दौरान 100 से अधिक प्रवासी परिवार गांव पहुंचे हैं ।इस अवसर पर मांगल गीत एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति आयोजित की गई । विधानसभा अध्यक्ष ने पारिवारिक मिलन समारोह की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से हमें अपने गांव में रहकर अपनी संस्कृति का परिचय होता है ।
उन्होंने कहा कि कोरोना काल के दौरान सभी को एहसास हो चुका है कि अपना गांव अपना ही होता है । कहा कि आज के दौर में सभी लोग  अपने-अपने क्षेत्र में अच्छा नाम कमा रहे हैं इसलिए सभी की जिम्मेदारी बनती है कि जिस माटी में जन्म लिया है उसका कर्ज चुकाया जाए, जिसके लिए हमें अपने बच्चों को गांव से जोड़ना होगा एवं उन्हें अपनी संस्कृति एवं संस्कारों का बोध कराना होगा ।विधानसभा अध्यक्ष ने क्षेत्र के लोगों से अपील की कि आज के इस आधुनिक युग में टेक्नोलोजी, विजन एवं योजनाओं का उपयोग कर अपने क्षेत्र एवं गांव के विकास के लिए कार्य करें । कहा कि आपसी सद्भाव से ही समाज को विकास के मार्ग पर अग्रसर किया जा सकता है। समाज में आपसी भाईचारे के माध्यम से ही सुंदर वातावरण का निर्माण किया जा सकता है, जो समाज की उन्नति के लिए आवश्यक है।
उन्होंने कहा कि इसके लिए जरूरी है कि हम समय-समय पर लोगों को आपस में मेलजोल बढ़ाने के लिए ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन करते रहे। आज की भागदौड़ भरी जिन्दगी के कारण व्यक्तिवादी प्रवृति बढ़ रही है। ऐसी प्रवृति के कारण लोगों में अपने व अपने परिवार के बीच ही सिमटकर रहने की भावना बढ़ी है। आलम यह है कि परिवार में ही एक दूसरे सदस्यों के प्रति दुरियां बढ़ रही हैं, जो सामाजिक सरोकार के लिहाज से सही नहीं है। इससे हमारा सामाजिक तानाबाना  में संस्कार खंडित हो रहे हैं। ऐसे में जरूरी है कि हम अपने समाज में रहने वाले दूसरे लोगों के भी गम व खुशी में सहभागी बने। इस अवसर पर केशव दत्त बलोदी, डॉ द्वारिका प्रसाद बलोदी, क्षेत्र पंचायत सदस्य सुनीता कोटनाला, प्रधान अनीता बलोदी, ओमप्रकाश बलोदी, कैलाश चंद्र बलोदी, मनमोहन बलोदी, खुशीराम बलोदी, मेजर मंसाराम बलोदी, मंजू जखमोला, अनीता गौड़, शशिबाला, सुरजीत सिंह गुसाईं, दीपक गौड़, अनूप गुप्ता सहित गांव के सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • निर्माणाधीन चिल्ड्रेन पार्क और जिला पुस्तकालय का डीएम अपूर्वा पाण्डे ने किया निरीक्षण, कहा – गुणवत्ता से नहीं होगा समझौता, तय समय में पूरे हों कार्य
  • जल्द आम जनता के लिए खुलेगा बागनाथ संग्रहालय, डीएम अपूर्वा पाण्डे ने किया निरीक्षण
  • संविधान हत्या दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, आपातकाल को बताया काला अध्याय
  • सबका साथ-सबका विकास के मंत्र पर आगे बढ़ रही सरकार – मुख्यमंत्री धामी
  • मानसून सीजन को लेकर सजग रहें विभागीय अधिकारी – महाराज
  • एसपी रेखा यादव का नशा तस्करों पर कड़ा प्रहार लगातार जारी, कोतवाली टनकपुर पुलिस व एसओजी ने 75 लाख की 253 ग्राम हेरोइन के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार
  • पूरे उत्साह से जारी है चार धाम और हेमकुंट साहिब की यात्रा, बारिश के बावजूद दैनिक दर्शन वाले तीर्थयात्रियों की संख्या में नहीं आई कमी
  • मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 42 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
  • बैंकों की मनमानी पर डीएम डॉ. आशीष चौहान सख्त, जनता को परेशान किया तो होगी कार्रवाई, जिले का पैसा जिले के विकास में ही लगेगा’
  • सुंदर लिखावट से बढ़ेगा आत्मविश्वास, समर कैंप में जुटे छात्र
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.