posted on : जून 2, 2022 4:46 अपराह्न
लैंसडाउन : भक्त दर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय जयहरीखाल आई क्यू ए सी (IQAC) के तत्वाधान त्में आज 02 जून 2022 को मौन पालन प्रशिक्षण व्याख्यान के अन्तर्गत डॉ. सुनीता नेगी, पीजी कॉलेज कोटद्वार द्वारा महाविद्यालय के छात्र छात्राओं को मौन पालन प्रशिक्षण में मौन पालन के अंतर्गत मधुमक्खी की विभिन्न प्रजातियो, मधुमक्खी का जीवन चक्र , शहद के गुण एवम मधुमख्खी पालन में होने वाली कठिनाइयों पर विस्तृत जानकारी प्रदान कर छात्र छात्राओं को व्यवसायिककरण के पहलू पर भी जोर देने के लिए कहा गया साथ ही बैंक द्वारा दी जाने वाली आर्थिक सहायता तथा उद्यान विभाग द्वारा प्रदान की जाने वाली विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी ।
महाविद्यायालय की प्राचार्य प्रो. डॉ लवनी रानी राजवंशी द्वारा IQAC के त्तवधान में आयोजित मौन पालन प्रशिक्षण व्याख्यान कार्यक्रम की प्रशंसा की गई, कार्यक्रम में IQAC के संयोजक डॉ. मौहम्मद शहजाद द्वारा IQAC की विस्तृत जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम का संचालन डॉ. आर के द्विवेदी द्वारा किया गया। इस मौके पर प्रो. एसपी मधवाल, डॉ. संजय मदान, डॉ. पंकज बहुगुणा, डॉ. वीके सैनी, डॉ. वरूण कुमार, डॉ. श्रद्धा भारती, डॉ. विनिता , डॉ. पंकज टमटा, डॉ. गुंजन आर्य , डॉ. पवनिका चंदोला ,डॉ. शैफाली रावत आदि मौजूद रहे।


