शुक्रवार, जून 26, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
26th जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

राजकीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ करने की आवश्यकता – विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी

शेयर करें !
posted on : जून 2, 2022 2:50 अपराह्न
कोटद्वार । उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने गाड़ीघाट स्थित शशिधर भट्ट राजकीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए स्टेडियम का निरीक्षण किया । इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने खिलाड़ियों से मिलकर उन्हें प्रोत्साहित भी किया । विधानसभा अध्यक्ष ने पूरे स्पोर्ट्स स्टेडियम का निरीक्षण किया साथ ही खिलाड़ियों के हॉस्टल, बैडमिंटन कोर्ट सहित विभिन्न व्यवस्थाओं की जानकारी ली। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने तीरंदाजी में भी अपने हाथ आजमाएं वही खिलाड़ियों के साथ बैडमिंटन खेल कर खेल भावना का परिचय दिया ।
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि राजकीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ करने की आवश्यकता है उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों और उनकी प्रतिभाओं की कमी नहीं हैं। कमी है तो संसाधनों की। खिलाड़ियों के लिए सुविधाओं को दुरस्त करने के लिए वह कार्य करेंगी । विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि इस स्टेडियम से विभिन्न खेलों में खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर उत्तराखंड का नेतृत्व कर चुके हैं जो कि कोटद्वार वासियों के लिए गौरव की बात है । कहा कि प्रदेश सरकार पूरी गंभीरता से खेलों को प्रोत्साहन दे रही है। खेल और खिलाड़ियों को लेकर कई योजनाएं भी संचालित की जा रही हैं।
स्टेडियम इंचार्ज ने बताया कि स्टेडियम में वर्तमान में लगभग 200 बच्चे तीरंदाजी, एथलेटिक, बॉक्सिंग, बैडमिंटन, क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, वॉलीबॉल सहित अन्य खेलो का प्रशिक्षण स्टेडियम में ले रहे हैं । इस दौरान स्टेडियम के कोचों ने विधानसभा अध्यक्ष से स्टेडियम के समीप लगे कूड़े के ढेर को हटवाए जाने, फेंसिंग करवाए जाने, फुटबॉल ग्राउंड का विस्तारीकरण कर 400 मीटर ट्रैक बनवाए जाने, रात को खेल अभ्यास के लिए स्ट्रीट लाइट लगवाए जाने सहित अन्य समस्याओं के समाधान का भी आग्रह किया ।
बताया कि खोह नदी में अनियमित चैनलाइजेशन का कार्य किये जाने से स्टेडियम पर खतरा मंडराने लगा है। चैनेलाइजेशन के नाम पर स्टेडियम की सुरक्षा दीवार की नींव खोदकर वहां से पत्थर हटा दिए हैं, जिससे सुरक्षा दीवार खोखली हो गई है और आने वाले बरसात में नदी के उफान पर आने से स्टेडियम के बहने का खतरा बन गया है। विधानसभा अध्यक्ष ने स्टेडियम के बाहरी परिसर का जायजा भी लिया एवं समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन दिया । इस अवसर पर प्रभारी उपजिलाधिकारी प्रमोद कुमार, नायब तहसीलदार, स्टेडियम इंचार्ज संदीप डूकलान, महेश्वर नेगी, श्याम सिंह, सुधीर नेगी, महेंद्र सिंह, डबल सिंह, वरुण भट्ट, बसंत बिष्ट, मानसिंह, अक्षत कुकरेती सहित अन्य लोग उपस्थित थे ।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • निर्माणाधीन चिल्ड्रेन पार्क और जिला पुस्तकालय का डीएम अपूर्वा पाण्डे ने किया निरीक्षण, कहा – गुणवत्ता से नहीं होगा समझौता, तय समय में पूरे हों कार्य
  • जल्द आम जनता के लिए खुलेगा बागनाथ संग्रहालय, डीएम अपूर्वा पाण्डे ने किया निरीक्षण
  • संविधान हत्या दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, आपातकाल को बताया काला अध्याय
  • सबका साथ-सबका विकास के मंत्र पर आगे बढ़ रही सरकार – मुख्यमंत्री धामी
  • मानसून सीजन को लेकर सजग रहें विभागीय अधिकारी – महाराज
  • एसपी रेखा यादव का नशा तस्करों पर कड़ा प्रहार लगातार जारी, कोतवाली टनकपुर पुलिस व एसओजी ने 75 लाख की 253 ग्राम हेरोइन के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार
  • पूरे उत्साह से जारी है चार धाम और हेमकुंट साहिब की यात्रा, बारिश के बावजूद दैनिक दर्शन वाले तीर्थयात्रियों की संख्या में नहीं आई कमी
  • मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 42 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
  • बैंकों की मनमानी पर डीएम डॉ. आशीष चौहान सख्त, जनता को परेशान किया तो होगी कार्रवाई, जिले का पैसा जिले के विकास में ही लगेगा’
  • सुंदर लिखावट से बढ़ेगा आत्मविश्वास, समर कैंप में जुटे छात्र
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.