posted on : मई 31, 2022 5:15 अपराह्न
कोटद्वार । राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार में महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर जानकी पवार के दिशा निर्देशन में “तंबाकू निषेध विश्व दिवस “के अवसर पर प्राध्यापकों कर्मचारियों एवं छात्र छात्राओं को तंबाकू सेवन मुक्त का संकल्प दिलाकर नशा मुक्ति समिति के तत्वाधान में छात्र-छात्राओं रोवर रेंजर द्वारा रैली निकाली गई ।
तंबाकू निषेध विश्व दिवस के अवसर पर अध्यक्षता कर रहे प्रभारी प्राचार्य डॉ महंत मौर्य ने अपने संबोधन में कहा कि तंबाकू का सेवन एक गलत कार्य है सबसे पहले हमें अपने आप और अपने परिवार पर ध्यान देना होगा। कार्यक्रम के संयोजक डॉ अजीत सिंह ने कहा कि आप सभी तंबाकू और तंबाकू से बने उत्पादों से दूर रहें । अपने परिवार और मोहल्ले पड़ोस के लोगों का तंबाकू के सेवन से होने वाले दुष्परिणामों से जागृत करें तथा समस्त प्राध्यापकों, कर्मचारियों एवं छात्र छात्राओं को भगवान को साक्षी मानकर शपथ दिलाई ।
डॉक्टर जूनीष कुमार ने तंबाकू के उत्पादों से दूषित पर्यावरण पर प्रकाश डाला तत्पश्चात प्रभारी प्राचार्य ने तंबाकू निषेध रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया । समिति के संयोजक एवं सदस्यों के निर्देशन में छात्र-छात्राओं की रैली महाविद्यालय से अपर कालावड से टाटा मोटर होती हुई महाविद्यालय पहुंची ।इस कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु प्रोफेसर सीमा चौधरी, मुरलीधर कुशवाहा ,प्रोफेसर श्री राम कटियार, डाँ प्रवीण जोशी, डॉ अभिषेक गोयल, डॉ संजीव कुमार, डाँ जूनिष कुमार, डॉ तनु मित्तल ,डॉ वंदना चौहान , डॉ किशोर चौहान, डॉ विनोद कुमार, अरुणिमा मिश्रा, डॉ भगवत सिंह रावत, डॉ डीएस चौहान, डॉ संतकुमार, डॉ दिक्षित, डॉ हीरा सिंह, डॉ संदीप कुमार किमोठी, डॉ कविता रानी, डॉ सुरेखा घिल्डियाल आदि समस्त प्राध्यापक गण ,कर्मचारीगण एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।


