posted on : मई 31, 2022 5:13 अपराह्न
कोटद्वार। विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर सरदार भगत सिंह संगठन कोटद्वार की और से प्राथमिक विद्यालय झंडीचौड पुर्वी में कुछ आसामाजिक व उपद्रवीयों द्वारा की गंदगी की साफ सफाई की गयी । प्रधानाध्यापक शशि नेगी ने स्थानीय जनप्रतिनिधि, पुलिस प्रशासन और शिक्षा विभाग को संज्ञान कराते हुए कहा था कि ये स्कूल उत्तर प्रदेश के वन प्रभाग से सटा होने के कारण एकांत जगह पर है । यहां शाम ढलते ही शरारती व असामाजिक तत्वों द्वारा शराब पीकर स्कूल परिसर में मल मूत्र तक किया जाता हैं। यहाँ छोटे छोटे बच्चे पढने आते लेकिन जनप्रतिनिधि की उदासीनता के कारण इन बच्चों का भविष्य अधर में है साथ ही बच्चों के भविष्यों के साथ खिलबाड़ सा हो रहा है। इसका संज्ञान लेकर सरदार भगत सिंह संगठन कोटद्वार ने यहाँ साफ सफाई करके बच्चों को मिष्ठान वितरण करके नशा व असामाजिक प्रवृत्ति से दूर एक मजबूत राष्ट्र निर्माण में सहयोग करने की उम्मीद की और भविष्य में इस प्राथमिक विद्यालय में और भी सहयोग करने की बात की । इस मौके पर सरदार भगत सिंह संगठन कोटद्वार के अध्यक्ष मनोज सौन्द, प्रशांत चौधरी, शिवम शाह, अमित ध्यानी, मंदीप चौहान, राजेन्द्र मंजेडा आदि मौजूद रहे।


