शनिवार, मई 23, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
23rd मई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

उत्तराखंड में 30 जून तक जमा करें अपात्र राशन कार्ड, ऐसे करें पात्रता चेक

शेयर करें !
posted on : मई 30, 2022 12:21 पूर्वाह्न

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने “अपात्र को ना – पात्र को हां” अभियान को लेकर महत्वपूर्ण निर्देश दिए हैं. इसके अन्तर्गत अपात्र राशनकार्ड धारकों को अपना राशनकार्ड समर्पित किये जाने की समयावधि एक महीने आगे बढ़ा दी गई है. सीएम धामी के निर्देश पर अब अपात्रों द्वारा राशन कार्ड सरेंडर करने की तिथि 31 मई, 2022 से बढ़ाकर 30 जून 2022 तक कर दी गई है. यह जानकारी देते हुए आयुक्त, खाद्य नागरिक आपूर्ति, सचिन कुर्वे ने बताया कि, वर्तमान में ‘अपात्र को ना पात्र को हां’ अभियान के अन्तर्गत अपात्र राशनकार्ड धारकों को अपना राशनकार्ड समर्पित किये जाने हेतु 31 मई, 2022 तक का समय निर्धारित किया गया था, जिसे बढ़ाकर दिनांक 30 जून 2022 कर दिया गया है.

बता दें कि, अपात्रों को राशन कार्ड क्षेत्रीय खाद्य आपूर्ति अधिकारी या फिर जिला खाद्य आपूर्ति कार्यालय में जमा कराने के निर्देश दिए गए हैं. निर्धारित तिथि के बाद विभाग की ओर से स्वयं सत्यापन अभियान चलाकर अपात्र परिवारों के राशन कार्ड काटे जाएंगे. दावा किया जा रहा है कि अपात्र पाए जाने वाले परिवारों से अभी तक लिए गए सरकारी राशन की रिकवरी भी की जाएगी. साथ ही आरोपितों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मुकदमा भी दर्ज किया जाएगा. वहीं प्रदेश में राशन कार्ड सरेंडर करने वालों की लाइन अलग-अलग जनपदों के जिला पूर्ति कार्यालय में लग रही है. वर्तमान में प्रदेश में तीन प्रकार के कार्ड बनाए जा रहे हैं. इनमें अंत्योदय (गुलाबी राशन कार्ड), राष्ट्रीय खाद्य योजना का सफेद कार्ड और इससे ऊपरी वर्ग के लोगों के लिए पीला कार्ड है. तीनों कार्ड बनाने की अलग-अलग शर्तें हैं.

  • गुलाबी कार्ड धारक : वार्षिक आमदनी 15 हजार से कम होनी चाहिए. साथ ही इनकम का कोई स्रोत न हो या वह दिव्यांग, विधवा और बुजुर्ग, जिसका कोई सहारा न हो.
  • सफेद कार्ड धारक : परिवार की वार्षिक आय 15 हजार से ऊपर नहीं होनी चाहिए. सरकारी नौकरी, रिटायर्ड पेंशनर्स, आयकर दाता और दो हेक्टेयर भूमि वाले इस श्रेणी में नहीं आएंगे. इसमें अन्य मानक भी तय किए गए हैं.
  • पीला कार्ड धारक : डेढ़ लाख से अधिक आय वाले और पांच लाख से कम आय वाले उपभोक्ता पीले कार्ड के हकदार होते हैं. पांच लाख से अधिक आय वाले परिवारों को पीले कार्ड जमा कराने होंगे.
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • कोटद्वार : ITI और उद्योगों के बीच हुआ बड़ा करार, युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के नए द्वार
  • महंगाई की मार : 10 दिनों में तीसरी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, CNG भी हुई महंगी
  • पहाड़ों में बढ़ रही टेंशन : खाली होते गांव, आपदाएं और अकेलापन बना अवसाद की बड़ी वजह
  • डीएम गौरव कुमार ने की बीबीबीपी योजनाओं की समीक्षा, विभागों को आपसी समन्वय से कार्य करने के दिए निर्देश
  • उत्तराखंड : जंगल में बीट वॉचर की हत्या, कुल्हाड़ी से हमला कर उतारा मौत के घाट
  • 23 को रात्रि 10 बजे से प्रातः 4 बजे तक ज्योतिर्मठ से मारवाड़ी मार्ग रहेगा पूर्णतः बंद
  • जिला कार्यक्रम अधिकारी ने किया औचक निरीक्षण, योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के दिए निर्देश
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन काउंटडाउन का शुभारंभ, युवाओं में दिखा जोश
  • उत्तराखंड : जमीन के नाम पर ठगने वाला 20 हजार का इनामी जालसाज दून पुलिस की गिरफ्त में, दो आरोपी गिरफ्तार
  • CM धामी ने ग्रामीण सड़क, पेयजल, बिजली और मंदिर सौंदर्यीकरण समेत कई विकास योजनाओं को दी मंजूरी
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.