शुक्रवार, जून 26, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
26th जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

राज्यसभा चुनाव : भाजपा ने डॉ. कल्पना सैनी को किया प्रत्याशी घोषित

शेयर करें !
posted on : मई 30, 2022 12:01 पूर्वाह्न

देहरादून : राज्यसभा के लिए बीजेपी हाईकमान ने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है. उत्तराखंड से डॉ. कल्पना सैनी के नाम पर बीजेपी हाईकमान ने मुहर लगाई है. पैनल में जो नाम भेजे गए थे, उनमें एक नाम कल्पना सैनी का भी था. इसमें पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा और त्रिवेंद्र सिंह रावत के नाम सबसे आगे चल रहे थे. लेकिन उत्तराखंड से डॉ. कल्पना सैनी को चुना गया है. बता दें कि, उत्तराखंड में आगामी 4 जुलाई 2022 को राज्यसभा की एक सीट खाली हो रही है. राज्यसभा सांसद प्रदीप टम्टा का कार्यकाल चार जुलाई को पूरा होने के चलते यह सीट खाली हो रही है. उत्तराखंड की 70 सदस्यीय विधान सभा में वर्तमान में भाजपा के पास दो तिहाई बहुमत है. राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा के पास बहुमत के चलते उनके प्रत्याशी की जीत तय है.

प्रदेश भाजपा ने प्रत्याशी के लिए 10 नामों का पैनल बनाकर केंद्रीय संसदीय बोर्ड को भेज था. जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार, पूर्व उपाध्यक्ष ज्योति गैरोला, भाजपा अनुशासन समिति के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष केदार जोशी, अल्पसंख्यक आयोग की अध्यक्ष कल्पना सैनी, भाजपा ओबीसी मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्यामवीर सैनी, पूर्व विधायक आशा नौटियाल, राष्ट्रीय एससीएसटी आयोग की पूर्व सदस्य स्वराज विद्धान के नाम शामिल थे. इसको लेकर 24 मई को चुनाव आयोग ने राज्यसभा चुनाव की अधिसूचना जारी की थी. जिसके तहत 31 मई तक उम्मीदवारों के नामांकन होंगे. 10 जून को राज्यसभा सीट के लिए मतदान होगा और इसी दिन शाम 05 बजे मतगणना होगी.

जानें कौन हैं कल्पना सैनी?

डॉ. कल्पना सैनी का जन्म एक अक्टूबर 1959 को हरिद्वार जिले के एक छोटे से गांव (शिवदासपुर- तेलीवाला) रुड़की में एक सैनी परिवार में हुआ था. उनके पिता पृथ्वी सिंह विकास और उनकी मां कमला देवी थीं. वह किसान परिवार में पैदा हुईं थी. मेरठ विश्वविद्यालय से प्रथम श्रेणी के परिणाम प्राप्त करते हुए संस्कृत में पीएचडी की डिग्री हासिल की. कल्पना सैनी 31 साल की उम्र में 1990 से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़ी. उन्होंने रुड़की में प्रिंसिपल के रूप में काम किया. इस दौरान भी संगठन से जुड़ी रहीं. 1995 में उन्हें भारतीय जनता पार्टी के रुड़की के लिए पार्षद नियुक्त किया गया.

डॉ. कल्पना सैनी का सफरनामा….

कल्पना सैनी का जन्म 1 अक्टूबर 1959 को हुआ। वे भाजपा से संबंधित एक भारतीय राजनीतिज्ञ हैं, जो वर्तमान में उत्तराखंड सरकार के पिछड़े आयोग  के अध्यक्ष के रूप में कार्य करती हैं। उसने पहले नेशनल फर्टिलाइजर्स  निदेशक और रुड़की उत्तराखण्ड के जिला अध्यक्ष के रूप में कार्य किया, इससे पहले वह राज्य के राज्य सचिव, उत्तराखंड राज्य परिषद के राज्य अध्यक्ष 2003 से 2005 तक। उन्होंने दुर्गा वाहिनी, रुड़की उत्तराखंड के महासचिव और सेवाभारती मातृ मंडल, रुड़की के अध्यक्ष और भाजपा के पार्षद, 1995-2000 के रूप में भी कार्य किया है। वह भाजपा, विहिप और योगी मंगलनाथ सरस्वती शिशु मंदिर में कई वरिष्ठ पद पर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक व्याख्याता के रूप में की और 1987 से गांधी महिला विद्यालय में प्राचार्य के रूप में कार्य किया।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • मुख्यमंत्री धामी के अनुरोध पर लंदन स्थित भारतीय उच्चायोग कैप्टन अजय पंत प्रकरण में कर रहा सतत निगरानी
  • महिला चिकित्सकों के सशक्तिकरण की दिशा में पहल, एसजीआरआर मेडिकल कॉलेज में आयोजित हुई “कार मॉड्यूल” कार्यशाला
  • निर्माणाधीन चिल्ड्रेन पार्क और जिला पुस्तकालय का डीएम अपूर्वा पाण्डे ने किया निरीक्षण, कहा – गुणवत्ता से नहीं होगा समझौता, तय समय में पूरे हों कार्य
  • जल्द आम जनता के लिए खुलेगा बागनाथ संग्रहालय, डीएम अपूर्वा पाण्डे ने किया निरीक्षण
  • संविधान हत्या दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, आपातकाल को बताया काला अध्याय
  • सबका साथ-सबका विकास के मंत्र पर आगे बढ़ रही सरकार – मुख्यमंत्री धामी
  • मानसून सीजन को लेकर सजग रहें विभागीय अधिकारी – महाराज
  • एसपी रेखा यादव का नशा तस्करों पर कड़ा प्रहार लगातार जारी, कोतवाली टनकपुर पुलिस व एसओजी ने 75 लाख की 253 ग्राम हेरोइन के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार
  • पूरे उत्साह से जारी है चार धाम और हेमकुंट साहिब की यात्रा, बारिश के बावजूद दैनिक दर्शन वाले तीर्थयात्रियों की संख्या में नहीं आई कमी
  • मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 42 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.