शनिवार, मई 23, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
23rd मई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ने अफवाहों पर लगाया विराम, द्वेषपूर्ण वक्तव्य षड्यंत्र का हिस्सा, वर्ष 2018 से नहीं हुई किसी प्रकार की कोई नई नियुक्ति

शेयर करें !
posted on : मई 29, 2022 5:59 अपराह्न
देहरादून : विगत कुछ दिनों से  श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति में नियुक्तियों, पदोन्नतियों व वेतन बढ़ोत्तरी के संबंध में कई मनगढ़ंत समाचार प्रकाशित हो रहे हैं। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश गौड़ ने प्रेस विज्ञप्ति में बताया है कि यह समाचार पूरी तरह से भ्रामक व तथ्यहीन है। क्योंकि मंदिर समिति में वर्ष 2018 से किसी प्रकार की कोई नई नियुक्ति नहीं हुई है। पदोन्नतियों के मामले में मंदिर समिति ने एक उप समिति का गठन किया. है, जिसके पास पदोन्नति संबंधी सभी प्रकरण विचाराधीन है।
अस्थाई कर्मचारियों के वेतन वृद्धि संबंधी प्रकरण में मंदिर समिति कार्मिकों को 05, 10 व 15 वर्ष की अवधि पूर्ण करने पर उनके कैडर के अनुरूप वेतनवृद्धि करती है। विगत दो वर्षों में कोरोना काल और देवस्थानम बोर्ड के कारण अस्थाई कार्मिकों के समयबद्ध वेतन में वृद्धि नहीं हो सकी थी। मंदिर समिति ने अस्थाई कार्मिकों द्वारा निरंतर उठाई जा रही मांग पर लगभग 125 से अधिक कार्मिकों के वेतन में वृद्धि की है।
जबकि मीडिया व सोशल मीडिया में कुछ लोगों द्वारा एक कार्मिक की वेतन वृद्धि के प्रकरण को प्रचारित व प्रसारित कर भ्रम फैलाया जा रहा है। यह पूरी तरह से शरारतपूर्ण है। जबकि उक्त अस्थाई कार्मिक को नियमानुसार दस वर्ष की सेवा पूर्ण करने के पश्चात 18 हजार रुपये प्रतिमाह से बढ़ाकर 22 हजार रुपये किया गया था। उक्त कार्मिक के वेतन में मात्र चार हजार रुपए की बढ़ोत्तरी  हुई है। जबकि अन्य कई कार्मिकों के वेतन में आठ आठ हजार रुपए तक की बढ़ोत्तरी हुई है।
मंदिर समिति ने विवाद की स्थिति को देखते हुए सभी कार्मिकों की वेतन वृद्धि के मामलों का फिर से परीक्षण करने और तब तक सभी की वेतनवृद्धि पर रोक लगाने का निर्णय लिया है। मीडिया प्रभारी ने बताया कि वर्तमान में मंदिर समिति यात्रा व्यवस्थाओं में जुटी हुई है। इस प्रकार के अनर्गल व भ्रामक समाचारों से समिति के कार्मिकों का मनोबल प्रभावित हो रहा है। मंदिर समिति अनुरोध करती है कि किसी प्रकार का समाचार इत्यादि प्रकाशित करने से पूर्व तथ्यों की पुष्टि अवश्य करें।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • कोटद्वार : ITI और उद्योगों के बीच हुआ बड़ा करार, युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के नए द्वार
  • महंगाई की मार : 10 दिनों में तीसरी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, CNG भी हुई महंगी
  • पहाड़ों में बढ़ रही टेंशन : खाली होते गांव, आपदाएं और अकेलापन बना अवसाद की बड़ी वजह
  • डीएम गौरव कुमार ने की बीबीबीपी योजनाओं की समीक्षा, विभागों को आपसी समन्वय से कार्य करने के दिए निर्देश
  • उत्तराखंड : जंगल में बीट वॉचर की हत्या, कुल्हाड़ी से हमला कर उतारा मौत के घाट
  • 23 को रात्रि 10 बजे से प्रातः 4 बजे तक ज्योतिर्मठ से मारवाड़ी मार्ग रहेगा पूर्णतः बंद
  • जिला कार्यक्रम अधिकारी ने किया औचक निरीक्षण, योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के दिए निर्देश
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन काउंटडाउन का शुभारंभ, युवाओं में दिखा जोश
  • उत्तराखंड : जमीन के नाम पर ठगने वाला 20 हजार का इनामी जालसाज दून पुलिस की गिरफ्त में, दो आरोपी गिरफ्तार
  • CM धामी ने ग्रामीण सड़क, पेयजल, बिजली और मंदिर सौंदर्यीकरण समेत कई विकास योजनाओं को दी मंजूरी
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.