शनिवार, जून 27, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
27th जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

प्रधानाचार्य के रुप में कार्य करते हुए हमारे दायित्व एवं कर्तव्य होने चाहिए स्पष्ट एवं सटीक -डॉ. रजनीकांत शुक्ला

शेयर करें !
posted on : मई 28, 2022 5:08 अपराह्न

रुड़की।  विद्या भारती उत्तराखण्ड के गढवाल मंडल का पाँच दिवसीय नवीन प्रधानाचार्य प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन रुड़की के आनन्द स्वरुप आर्य सरस्वती विद्या मन्दिर में किया गया। प्रशिक्षण वर्ग के उद्घाटन सत्र का प्रारम्भ भारतीय शिक्षा समिति के मंत्री डॉ. रजनीकांत शुक्ला, प्रांत संगठन मंत्री विद्या भारती उत्तराखण्ड़ भुवन, सतीश त्यागी, भगवती प्रसाद चमोला, भीमराज बिष्ट, मुरलीघर चंदौला, विनोद रावत, नत्थीलाल बंगवाल, अमरदीप सिंह द्वारा माँ सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित एवं पुष्पार्चन कर किया गया।

नवीन प्रधानाचार्य प्रशिक्षण वर्ग में गढवाल मंड़ल के 74 नवीन प्रधानाचार्यो द्वारा सहभाग कर प्रशिक्षण प्राप्त किया जा रहा है। प्रशिक्षण वर्ग में विद्यार्थियों की अभिरूचि एवं क्षमता, राष्ट्रीय शिक्षा नीति, विद्या भारती का लक्ष्य एवं उद्देश्य, विद्यालय प्रबन्धन में वैचारिक समृद्धि की योजना, वर्तमान शैक्षिक परिदृश्य, नवीन प्रयोग, वार्षिक कार्य योजना, सस्ंकारयुक्त वातावरण, शिशु भारती, छात्र संसद, विभाग एवं व्यवस्थायें, समय सारणी, आदर्श पाठ योजना, वित्त प्रबंधन एवं बजट निर्माण आदि मुख्य विषयों पर प्रशिक्षण दिया जाना है।

डॉ. रजनीकान्त शुक्ला ने प्रशिक्षण वर्ग के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानाचार्य के रुप में कार्य करते हुए हमारे दायित्व एवं कर्तव्य स्पष्ट एवं सटीक होने चाहिए। मानव, भौतिक एवं वित्तीय संसाधनों का उपयोग करते हुए विद्या मन्दिर सदैव से ही पंचपदीय शिक्षा प्रणाली के माध्यम से छात्रों के सर्वांगीण विकास को अपना परम् उद्देश्य मानकर राष्ट्र समाज को उच्च शिखर पर ले जाने वाली शैक्षिक, चारित्रिक, सांस्कृतिक, बौद्धिक एवं शारीरिक शिक्षा द्वारा शिक्षण के साथ-साथ राष्ट्रधर्म का उत्कृष्ट कार्य कर रहे है। वर्तमान समाज में कुटुम्ब की अवधारणा का क्षरण हो रहा है। इसलिए विद्या मन्दिरों के माध्यम से 6 बिंदुओं भोजन, भजन, भूषा, भाषा, भ्रमण, भवन पर कुटुम्ब प्रबोधन होना अत्यंत आवश्यक है। संगठन मंत्री भुवन ने अपने आशीर्वचनों में नवीन प्रधानाचार्यों को शुभकामनायें देते हुए तथा पंचप्राणों की चर्चा करते हुए कहा कि छात्र, अभिभावक, प्रबंध समिति, प्रधानाचार्य, आचार्य परिवार व पूर्णकालिक विद्या भारती की नींव है। एकाग्रता और मजबूत इच्छा शक्ति के द्वारा हम बड़े से बड़े लक्ष्य को सरलता से प्राप्त कर सकते है।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • REAP परियोजना और कृषि विज्ञान केंद्र के प्रशिक्षण ने बदली मंजू देवी की जिंदगी, मशरूम उत्पादन से लिखी आत्मनिर्भरता की नई इबारत, ग्रामीण महिलाओं के लिए बनीं प्रेरणास्रोत
  • मंदाकिनी घाटी में उद्यमिता को मिलेगी नई उड़ान, कार्यशाला में सफल उद्यमियों ने साझा किए सफलता के मंत्र
  • श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के कैंसर सर्जरी विभाग ने दिया महिला को जीवनदान, पेट से 15 किलो का विशाल ट्यूमर निकाल कर डॉक्टरों ने बचाई जान
  • नशामुक्त और सुरक्षित पर्यटन के लिए मसूरी के होटल व्यवसायियों ने लिया संकल्प
  • मानवीय संवेदनाओं की मिसाल बना श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल, लाल पुल बस हादसे के घायलों का निःशुल्क उपचार, संकट की घड़ी में मानव सेवा का प्रेरणादायी उदाहरण
  • उत्तराखंड में मानसून की एंट्री में एक हफ्ते की देरी, गर्मी और उमस ने बढ़ाई परेशानी
  • होर्मुज स्ट्रेट में कार्गो जहाज पर हमले के बाद अमेरिका का पलटवार, ईरानी ठिकानों पर की एयरस्ट्राइक
  • कोटद्वार : 20 वर्षों का इंतजार खत्म, ग्राम रामदयालपुर में नवनिर्मित इंटरलॉकिंग टाइल्स मार्ग का विधानसभा अध्यक्षा ने किया लोकार्पण
  • ओडिशा में स्कूली किताबों की गंभीर गलतियों पर बड़ा एक्शन, 4 अधिकारी निलंबित; शिक्षा विभाग में व्यापक सुधार की तैयारी
  • बॉलीवुड और मराठी सिनेमा का “पावर कपल” : शादी के 37 साल बाद भी बरकरार है अशोक और निवेदिता सराफ का जादू
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.