posted on : मई 26, 2022 7:16 अपराह्न
ऋषिकेश : चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं में उपलब्ध सुविधा को सुगम बनाने हेतु जनपद के ऋषिकेश में तैनात नोडल अधिकारियों द्वारा समुचित व्यवस्था का औचक निरीक्षण करते हुए आवागमन करने वाले श्रद्धालुओं को सुगम सुविधा उपलब्ध कराया जा है। इसी क्रम में आज पर्यटन विभाग के चारधाम यात्रा व्यवस्था नोडल अधिकारी ऋषिकेश खुशाल सिंह नेगी ने ऋषिकेश में अवस्थित होटल/ होम स्टे आदि का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
चंद्रेशनगर, मुनीकीरेती, शीशमबाड़ा आदि स्थानों पर करीब 13 होटल/होमस्टे का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान 5 होटल/होमस्टे में रेट लिस्ट चस्पा न होने पर संबंधित स्वामी/संचालक को नोटिस जारी किया। साथ ही संबंधित होटल/होमस्टे, के स्वामी को कड़ी हिदायत देते हुए कहा कि स्वागत कक्ष में स्पष्ट शब्दों एवं अक्षरों पर रेट लिस्ट चप्पा करना सुनिश्चित करेंगे। अन्यथा नियमावली के तहत कठोर कार्रवाई अमल पर लाई जाएगी । उन्होंने होटल/होमस्टे के स्वामियों को अपने अपने व्यवसायिक प्रतिष्ठानों परिसर में साफ सफाई रखने तथा मानक के अनुरूप समुचित व्यवस्थाएं की उपलब्धता बनाए रखने को कहा।


