रविवार, जून 28, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
28th जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

कर्णप्रयाग नगरपालिका के कूडा डम्पिंग यार्ड से नदी में कूड़ा डालने की शिकायत, डीएम वरूण चौधरी ने स्थलीय निरीक्षण कर दिए निर्देश

शेयर करें !
posted on : मई 26, 2022 4:28 अपराह्न
चमोली : कर्णप्रयाग नगरपालिका के कूडा डम्पिंग यार्ड से नदी में कूड़ा डालने की शिकायत को लेकर गुरुवार को जिलाधिकारी वरूण चौधरी ने क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया। डम्पिंग यार्ड से सीधे नदी मे कूडा डाले जाने की शिकायत निराधार पाई गई। नदी किनारे प्रोटेक्शन वाल बनी है, जिससे कूडा नदी में नही जा रहा है। डम्पिंग यार्ड में कूडे का सेग्रिगेशन और ट्रीटमेंट भी किया जा रहा है। इसके अलावा कर्णप्रयाग नगरपालिका का नया डम्पिंग यार्ड भी तैयार हो चुका है।
जिलाधिकारी ने नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी एवं सफाई निरीक्षक को कडी हिदायत दी है कि किसी भी दशा में कूडा नदी में न जाए। उन्होंने निर्देशित किया कि डम्पिंग यार्ड में क्षमता से अधिक एकत्रित कूडे को नए डम्पिंग यार्ड में शिफ्ट करते हुए तत्काल उचित निस्तारण करें और प्रतिदिन फोटोग्राफ सहित इसकी रिपोर्ट उपलब्ध करें। हिदायत दी कि कूडे का उचित तरीक़े से निस्तारण न किए जाने पर संबधितो के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कडी कार्रवाई भी अमल में लाई जाएगी। नए डम्पिंग यार्ड में संचालित कार्याे में देरी एवं साफ सफाई व्यवस्था में लापरवाही पर डीएम ने नगरपालिका के सफाई निरीक्षक और कनिष्ठ अभियंता का वेतन आहरण पर रोक लगाने के निर्देश भी जारी किए।
जिलाधिकारी ने कहा कि लोगों का स्वास्थ्य सर्वाेपरि है। कूडे से किसी प्रकार का प्रदूषण व गंदगी न फैले, इस बात का ध्यान रखा जाए। निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी संतोष कुमार पांडेय, तहसीलदार सुरेंद्र सिंह देव, प्रभारी अधिशासी अधिकारी राजेन्द्र सजवाण सहित नगर पालिका के कार्मिक मौजूद थे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • एसजीआरआर स्कूलों को “सेंटर ऑफ एक्सीलेंस” बनाने पर मंथन, 100 से अधिक प्रधानाचार्यों ने किया प्रतिभाग
  • एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा एक्शन, तीन स्थानों पर सीलिंग की कार्रवाई
  • अंगदान मानव सेवा का सर्वोच्च कार्य – केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा
  • नीलकंठ मंदिर में बिछड़ी 7 वर्षीय बालिका को पौड़ी पुलिस ने परिजनों से सकुशल मिलाया
  • रामझूला घूमने आई पर्यटक महिला का गुम हुआ डेढ़ लाख का सामान पुलिस की तत्परता से हुआ बरामद
  • पेट्रोल पंपों पर बिकेगा उत्तराखण्ड का स्वाद, हिलान्स आउटलेट से ग्रामीण महिलाओं को मिलेगा बड़ा बाजार
  • नशा मुक्ति सप्ताह : गोपेश्वर में युवाओं को नशे से दूर रहने का दिया संदेश
  • पाबौ क्षेत्र को मिली 4.85 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात
  • रिस्पना नदी पुनर्जीवन मिशन को मिशन मोड में आगे बढ़ाने के निर्देश, 07 दिन में मांगी विस्तृत कार्ययोजना
  • हरिद्वार में 30 जून के बाद आरबीएम चुगान व मिट्टी खुदाई पर रोक, मानसून के मद्देनज़र डीएम मयूर दीक्षित के आदेश, उल्लंघन पर होगी सख्त कानूनी कार्रवाई
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.