रविवार, जून 28, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
28th जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

केदारनाथ धाम में 03 तीर्थयात्रियों की ऑक्सीजन की कमी से तबियत हुई ख़राब, एयर एम्बुलेंस से भेजा एम्स ऋषिकेश, स्वास्थ्य में सुधार

शेयर करें !
posted on : मई 25, 2022 7:16 अपराह्न
ऋषिकेश : तबियत बिगड़ने की वजह से बुधवार को केदारनाथ धाम से 3 तीर्थयात्रियों को उपचार के लिए एम्स ऋषिकेश पहुंचाया गया। हेली एम्बुलेंस के माध्यम से एम्स लाए गए इन तीनों यात्रियों के स्वास्थ्य में अब सुधार है, सभी लोग अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती किए गए हैं। ऑक्सीजन की कमी के चलते केेदारनाथ क्षेत्र में तीर्थयात्रियों की परेशानी लगातार बढ़ रही है। खासतौर से पैदल मार्ग से केदारनाथ धाम जाने वाले यात्री इस समस्या से ज्यादा परेशान हैं।
गौरतलब है कि बीते मंगलवार की शाम अलग-अलग स्थानों से केदारनाथ धाम के दर्शन को जा रहे 3 यात्रियों की यात्रा मार्ग में अचानक तबियत बिगड़ गई। गौरीकुण्ड से केदारनाथ पैदल मार्ग पर सांस फूलने और घबराहट बढ़ने से तीनों लोग गंभीररूप से अस्वस्थ हो गए। बीती शाम लिनचोली स्थित स्वामी विवेकानन्द चेेरिटेबल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद तीनों यात्रियों को बुधवार को हेली एम्बुलेंस द्वारा एम्स ऋषिकेश पहुंचाया गया। एम्स की इमरजेंसी में उपचार हेतु भर्ती किए इन यात्रियों के परिजनों ने बताया कि मंगलवार दोपहर बाद केदारनाथ पैदल मार्ग पर रुक-रुक कर तेज बारिश हो रही थी। इसी दौरान केदारनाथ से कुछ पहले पैदल चलते समय उन्हें ऑक्सीजन की कमी महसूस होने लगी। इनमें कुछ लोगों को सांस फूलने पर बेहोशी की शिकायत हुई और उन लोगों की स्थिति गंभीर हो गई। लिहाजा सभी को रात्रि समय लिनचोली के समीप स्थित अस्पताल में भर्ती कर प्राथमिक उपचार दिया गया। जबकि बुधवार को जिला प्रशासन के सहयोग से उन्हें  हेली एम्बुलेंस के माध्यम से एम्स पहुंचाया गया है।
इस बाबत जानकारी देते हुए एम्स के जनसंपर्क अधिकारी हरीश मोहन थपलियाल ने बताया कि दो अलग- अलग उड़ानों द्वारा एम्स ऋषिकेश लाए गए यात्रियों में नागपुर, महाराष्ट्र निवासी 65 वर्षीय ताराचंद और जिला भिंड, मध्य प्रदेश निवासी 49 साल की मुन्नी देवी को दोपहर लगभग साढ़े बारह बजे तथा  ग्वालियर, मध्य प्रदेश की 60 वर्षीया तीर्थ यात्री सावित्री देवी को दूसरी हेली एम्बुलेंस  से लगभग डेढ़ बजे एम्स ऋषिकेश लाया गया।      उन्होंने बताया कि इन लोगों को सांस लेने में कठिनाई, घबराहट और बेचैनी आदि की शिकायत थी।  उन्होंने बताया कि उचित उपचार हेतु तीनों यात्रियों को एम्स की मेडिसिन इमरजेंसी में भर्ती किया गया है। भर्ती मरीजों के स्वास्थ्य में सुधार है,इमरजेंसी विभाग के चिकित्सक उनका इलाज कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि बीती 12 मई से अब तब केदारनाथ से कुल 7 तीर्थयात्रियों को हेली एम्बुलेंस के माध्यम से उपचार के लिए एम्स ऋषिकेश लाया जा चुका है।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • एसजीआरआर स्कूलों को “सेंटर ऑफ एक्सीलेंस” बनाने पर मंथन, 100 से अधिक प्रधानाचार्यों ने किया प्रतिभाग
  • एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा एक्शन, तीन स्थानों पर सीलिंग की कार्रवाई
  • अंगदान मानव सेवा का सर्वोच्च कार्य – केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा
  • नीलकंठ मंदिर में बिछड़ी 7 वर्षीय बालिका को पौड़ी पुलिस ने परिजनों से सकुशल मिलाया
  • रामझूला घूमने आई पर्यटक महिला का गुम हुआ डेढ़ लाख का सामान पुलिस की तत्परता से हुआ बरामद
  • पेट्रोल पंपों पर बिकेगा उत्तराखण्ड का स्वाद, हिलान्स आउटलेट से ग्रामीण महिलाओं को मिलेगा बड़ा बाजार
  • नशा मुक्ति सप्ताह : गोपेश्वर में युवाओं को नशे से दूर रहने का दिया संदेश
  • पाबौ क्षेत्र को मिली 4.85 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात
  • रिस्पना नदी पुनर्जीवन मिशन को मिशन मोड में आगे बढ़ाने के निर्देश, 07 दिन में मांगी विस्तृत कार्ययोजना
  • हरिद्वार में 30 जून के बाद आरबीएम चुगान व मिट्टी खुदाई पर रोक, मानसून के मद्देनज़र डीएम मयूर दीक्षित के आदेश, उल्लंघन पर होगी सख्त कानूनी कार्रवाई
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.