posted on : मई 25, 2022 5:06 अपराह्न
कोटद्वार । नगर निगम पार्षदों ने नगर निगम बोर्ड बैठक में जनहित को ध्यान में रखते हुए व्यवसायिक लाइसेंस और संपत्ति कर को लागू न किये जाने के संबध में लिए गए निर्णय को प्रदेश सरकार द्वारा खारिज करने पर रोष व्यक्त किया है। इस संबध में पार्षदों की हुई बैठक में पार्षद सूरज प्रसाद कांति ने कहा कि प्रदेश सरकार ने बोर्ड के इस फैसले को खारिज कर जनता पर अनावश्यक टैक्स का भार डाल दिया गया है जिसका वे विरोध करते हैं। प्रदेश सरकार ने नगर निगम गठन के समय दस साल तक जनता से कोई भी टैक्स न लेने की घोषणा की गई थी लेकिन सत्ता में वापसी करते ही सरकार ने जनता पर टैक्स थोपने का कार्य आरंभ कर दिया है जो अनुचित है। चेतावनी दी कि प्रदेश सरकार ने इस फैसले को वापस नहीं लिया तो वे आंदोलन करने पर बाध्य होंगे। बैठक में पार्षद अनिल रावत, विवेक शाह, जगदीश मेहरा, हरीश नेगी, कुंवर सिंह रावत, दीपक नेगी और सुनीता रावत आदि थे।


