posted on : मई 25, 2022 4:23 अपराह्न
टिहरी : NH94 चंबा धराशु मोटरमार्ग पर 01 बेलेरो कार कोटी गाड़ के समीप खाई में गिरने से दुर्घनाग्रस्त, जिसमे 6 लोगों की मोके पर ही मृत्यु। NH94 चंबा धराशु मोटरमार्ग पर बेलेरो वाहन UK 10 TA 0564 कोटी गाड़ के समीप खाई में गिरने से दुर्घनाग्रस्त हो गया, जिसमे 6 लोगों की मौके पर ही मृत्यु हो गयी। वाहन ऋषिकेश से उत्तरकाशी आ रहा था। जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल इवा आशीष श्रीवास्तव द्वारा दुर्घटना की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए गये हैं।
उत्तराखंड में सड़क दुर्घटनाओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. आज फिर एक और हादसे ने 6 लोगों की जान ले ली. गंगोत्री राजमार्ग पर कंडीसौड़ तहसील के पास एक बोलेरो वाहन खाई में गिर गया. वाहन के खाई में गिरते ही आग लग गई. चीख पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने वाहन में लगी आग को बुझाने की कोशिश की. लेकिन, तब तक लोगों की जलकर मौत हो चुकी थी. इनके शव बुरी तरह से झुलसे हुए हैं, जिससे उनकी पहचान कर पाना मुश्किल हो रहा है.
जानकारी के अनुसार, आज बुधवार दोपहर साढ़े तीन बजे एक बोलेरो वाहन चंबा से उत्तरकाशी की तरफ जा रहा था. NH-94 चंबा-धरासु मोटरमार्ग पर कमाद के पास बोलेरो गाड़ी कोटीगाड़ के समीप दुर्घटनाग्रस्त हो गई. वाहन पैराफीट तोड़ते हुए करीब 50 मीटर गहरी गहरी खाई में जा गिरा. वाहन के खाई में गिरते ही उसमें आग लग गई. स्थानीय लोगों ने वाहन खाई में गिरते हुए देखा तो वे मौके पर पहुंचे. उन्होंने वाहन में लगी आग बुझाने की कोशिश की. लेकिन, तब तक लोगों की जलकर मौत हो चुकी थी. उन्होंने हादसे की सूचना प्रशासन को दी.
दुर्घटनाग्रस्त वाहन उत्तराखंड का ही है. इसमें कुल 06 लोग सवार थे. इनमें पांच पुरुष और एक महिला शामिल है. आग लगने से शव बुरी तर से झुलसे हुए हैं. ऐसे में उनकी पहचान कर पाना मुश्किल हो रहा है. तीन शव वाहन के अंदर ही थे, जो आग में जल गए हैं, जबकि तीन शव वाहन से बाहर पड़े थे. इस वाहन के साथ एक और वाहन चल रहा था. उसमें सवार लोगों को सूचना दे दी गई. वाहन में सभी सवार सभी युवा पश्चिम बंगाल के थे और उत्तरकाशी की किसी पहाड़ी पर ट्रैकिंग करने के लिए उत्तरकाशी जा रहे थे. आज सुबह ये युवा दो वाहनों में रायवाला से उत्तरकाशी के लिए निकले थे. इसी दौरान एक वाहन हादसे का शिकार हो गया.
मृतकों का विवरण
- आशीष पुत्र प्रेम दास, उम्र-35 वर्ष, निवासी-ग्राम मुखवा पोस्ट हर्षिल, जिला उत्तरकाशी (चालक)।
- प्रदीप दास पुत्र गणेश दास निवासी- 47 श्याम रोड नेथाई 24 परगना वेस्ट बंगाल उम्र 47 वर्ष।
- नीलेश भुनिया पुत्र मदन मोहन भुनिया निवासी -19 श्रीनगर न्यू गेरिया थाना सोनारपुर पचसियार कोलकाता उम्र 23 वर्ष।
- मदन मोहन भूनिया पुत्र हरिपद भूनिया निवासी -उपरोक्त उम्र 61 वर्ष।
- झुमुर भूनिया पत्नी मदन मोहन भूमिया निवासी- उपरोक्त उम्र 59 वर्ष।
- देवमाल्या देव नाथ पुत्र स्वर्गीय नीमाई चंद्र देवनाथ निवासी- बेडकपुर वेस्ट बंगाल उम्र 43 वर्ष।


