posted on : मई 24, 2022 10:33 अपराह्न
कोटद्वार : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौडी गढ़वाल यशवन्त सिंह चौहान द्वारा वारंटियों के विरुद्ध अभियान चलाये जाने हेतु समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। जिसके क्रम में क्षेत्राधिकारी कोटद्वार गणेश लाल कोहली के पर्यवेक्षण, प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा आज 24 मई 2022 को अभियुक्त कैलाश चन्द्र पुत्र सुजाराम, बीएसएनएल एक्सचैंज क्यार, तहसील कोटखानी, जिला शिमला जो काफी समय से फरार चल रहा था को प्रभावी पतारसी सुरागरसी करते हुए झण्डीचौड़ निकट टेक्सी स्टैण्ड कोटद्वार से गिरफ्तार किया गया गया। अभियुक्त के विरुद्ध न्यायालय न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी कोटद्वार के न्यायालय से अंतर्गत धारा- 597/2017 भा0द0वि0 में गैर जमानती वारन्ट जारी किया गया था। अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
पुलिस टीम
- उप निरीक्षक प्रधुमन नेगी
- मुख्य आरक्षी प्रशिक्षु रविन्द्र गौड़
- आरक्षी हाकम सिंह


