रविवार, जून 28, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
28th जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

IIT ROORKEE के सहयोग से होगी दूसरी साइबर हैकाथॉन

शेयर करें !
posted on : मई 24, 2022 6:54 अपराह्न
देहरादून : प्रधानमंत्री के ऑल इंडिया डीजी कॉन्फ्रेंस में लिए गए निर्णय के अनुपालन में साइबर अपराधों से निपटने के लिए साइबर हैकाथॉन का दूसरा संस्करण (Hackathon 2.0) आयोजित करने वाली देश की पहली राज्य पुलिस बनी उत्तराखण्ड पुलिस। आज 24 मई, 2022 को पुलिस मुख्यालय स्थित सभागार में पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड अशोक कुमार द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीकारियों व निदेशक आईआईटी रूड़की प्रो. अजीत चतुर्वेदी, गृह मंत्रालय भारत सरकार के I4C दीपक विरमानी, उप सचिव, Tech Mahindra, Mahindra Defence के CEO जसबीर सोलंकी की ऑनलाइन उपस्थिति में प्रतियोगिता की आधिकारिक वेबसाइट https://www.iitr.ac.in/dch/ को लॉन्च कर प्रतियोगिता की शुरूआत की गई।
अपने सम्बोधन में पुलिस महानिदेशक ने बताया कि प्रधानमंत्री के स्मार्ट पुलिसिंग (SMART Policing) के विजन को अपनाते हुए उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा विगत वर्ष आयोजित DEVBHOOMI CYBER HACKATHON के पहले संस्करण में देशभर से लगभग 332 टीमों ने प्रतिभाग किया। इस साल हमारी योजना एक बड़ा मेगा इवेंट करने की है, जिसमें IIT ROORKEE – Knowledge Partner व Tech Mahindra – Industrial Partner हैं। पिछले 01-02 वर्षों में उत्तराखंड साइबर पुलिस ने सराहनीय कार्य किया है और अब यह नए तकनीकी समाधान खोजने के लिए प्रतिबद्ध है जो बेंचमार्क के रूप में कार्य करेगा और स्मार्ट पुलिसिंग को आकार देगा। इस वर्ष छात्रों के साथ-साथ हमारे पास Industrial Experts की भी भागीदारी होगी। मैं सभी प्रतिभागियों को अपनी शुभकामनाएं देता हूं।
वर्तमान में साइबर अपराधों में काफी तेजी से वृद्धि हो रही है। जिसमें विभिन्न प्रकार के साइबर अपराध देशों के कोने-कोने से सामने आ रहे हैं। साइबर अपराध बढ़ने का एक महत्वपूर्ण कारण दिन प्रतिदिन विभिन्न प्रकार की तकनीकों की उन्नति भी है। पुलिस भी अपने संसाधनों में अधिक से अधिक तकनीकी सुधार करने का प्रयत्न कर रही है, जिसके लिए पुलिस नये टूल्स की आवश्यकता है। विगत वर्ष राष्ट्रीय स्तर पर DEVBHOOMI CYBER HACKATHON प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसकी गृह मंत्रालय भारत सरकार व विभिन्न राज्यों द्वारा सराहना की गयी।
विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा DEVBHOOMI CYBER HACKATHON 2.0 प्रतियोगिता का आयोजन कराया जा रहा है। उक्त प्रतियोगिता IIT ROORKEE में तीन चरणों में आयोजित करायी जायेगी। इस प्रतियोगिता में देश भर के विभिन्न शिक्षण संस्थानों के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रतिभाग किया जाएगा। साथ ही साइबर क्राइम के क्षेत्र में अच्छा कार्य कर रही कम्पनियों द्वारा भी अलग श्रेणी में प्रतिभाग किया जाएगा।
प्रतियोगी वैबसाईट के माध्यम से 22 जून, 2022 तक पंजीकरण करा सकते हैं। यह प्रारंभिक प्रतियोगिता 26 जुलाई, 2022 तक चलेगी और इसके परिणाम 29 जुलाई, 2022 को घोषित किया जाएंगे। इसके उपरान्त सफल प्रतिभागी टीमों को द्वितीय चरण हेतु दिनांक 9-10 अगस्त, 2022 को IIT ROORKEE में 48 घण्टे पुलिस की विभिन्न तकनीकी समस्याओं का हल निकालना होगा। पुलिस की जटिल समस्याओं को कम करने हेतु सबसे अच्छी व प्रभावी रुप से चयनित प्रतिभागी टीमों को महिन्द्रा कम्पनी द्वारा सीधे पुरुष्कृत किया जायेगा। प्रतियोगिता का पूर्ण विवरण उपरोक्त आधिकारिक वेबसाइट https://www.iitr.ac.in/dch/ पर उपलब्ध है। बहुत जल्द भारत की अन्य बड़ी IT कम्पनियों के साथ प्रतियोगिता हेतु साझेदारी स्थापित की जायेगी। इस वर्ष उक्त प्रतियोगिता को राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर कराने हेतु प्रयासरत है।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • एसजीआरआर स्कूलों को “सेंटर ऑफ एक्सीलेंस” बनाने पर मंथन, 100 से अधिक प्रधानाचार्यों ने किया प्रतिभाग
  • एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा एक्शन, तीन स्थानों पर सीलिंग की कार्रवाई
  • अंगदान मानव सेवा का सर्वोच्च कार्य – केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा
  • नीलकंठ मंदिर में बिछड़ी 7 वर्षीय बालिका को पौड़ी पुलिस ने परिजनों से सकुशल मिलाया
  • रामझूला घूमने आई पर्यटक महिला का गुम हुआ डेढ़ लाख का सामान पुलिस की तत्परता से हुआ बरामद
  • पेट्रोल पंपों पर बिकेगा उत्तराखण्ड का स्वाद, हिलान्स आउटलेट से ग्रामीण महिलाओं को मिलेगा बड़ा बाजार
  • नशा मुक्ति सप्ताह : गोपेश्वर में युवाओं को नशे से दूर रहने का दिया संदेश
  • पाबौ क्षेत्र को मिली 4.85 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात
  • रिस्पना नदी पुनर्जीवन मिशन को मिशन मोड में आगे बढ़ाने के निर्देश, 07 दिन में मांगी विस्तृत कार्ययोजना
  • हरिद्वार में 30 जून के बाद आरबीएम चुगान व मिट्टी खुदाई पर रोक, मानसून के मद्देनज़र डीएम मयूर दीक्षित के आदेश, उल्लंघन पर होगी सख्त कानूनी कार्रवाई
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.