गुरूवार, जुलाई 2, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
2nd जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

उत्तरकाशी : सुगम एवं सुरक्षित चार धाम यात्रा के लिए पुलिस कटिबद्ध – एसपी अर्पण यदुवंशी

शेयर करें !
posted on : मई 12, 2022 4:09 अपराह्न
उत्तरकाशी (कीर्तिनिधी सजवाण): जनपद के नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक अर्पण यदुवंशी चारधाम यात्रा में व्यस्थता के कारण जनपद का चार्जभार संभालने के बाद आज पहली बार स्थानीय मीड़िया से रुबरु हुए। प्रेस वार्ता में उनके द्वारा बताया गया कि चारधाम यात्रा का सुगम एवं सुरक्षित संचालन हेतु उत्तरकाशी पुलिस पूर्ण रुप से तैयार है, हमारे जवान यात्रा के दौरान हर चुनौती का बखूबी समना कर रहे हैं, “अतिथि देवो भवः” की थीम पर कार्य करते हुये यात्रा पर आये हुये श्रद्धालुओं की हर प्रकार से सहायता कर रहे हैं, जिसकी राज्यपाल उत्तराखंड एवं पुलिस महानिदेशक द्वारा भी सराहना की गयी।
एसपी अर्पण यदुवंशी ने बताया कि सुगम एवं सुरक्षित चारधाम यात्रा हेतु उत्तरकाशी पुलिस कटिबद्ध है, यात्रा के दौरान अप्रत्याशित भीड़ व उत्तरकाशी जनपद मे यात्रा मार्गों पर स्पेस के अभाव में थोड़ी बहुत जाम की स्थिति भी उत्पन हो रही है, जिसके लिए हमने संकरे/संवेदशील जगाहों को चिन्हित कर वहां पर यातायात संचालन के लिए पर्याप्त पुलिस बल नियुक्त कर दिया है, अत्यधिक ट्रैफिक दबाब वाली जगहों पर ट्रैफिक को वन वे करते हुए डाइवर्ट किया गया है। जाम वाली जगहों जगहों पर बड़ी बसों को रोककर नियमित अंतराल में ग्रुप के साथ छोडने की योजना बनाई है।  पेट्रोल पम्प पर भी जाम की स्थिति को देखते हुये वहां पर यातायात पुलिस कर्मी नियुक्त किये गये हैं। गंगोत्री और यमुनोत्री धाम घाटों पर जोखिम को देखते हुये वहां पर पर्याप्त पुलिस बल एवं एसडीआरएफ तैनात की गई है। यमुनोत्री धाम पैदल मार्ग पर बढ रही भीड़ के चलते वहां पर चलने वाले घोड़े-खच्चर व डोली-पालकी नियमित संख्या के अनुसार छोडने के निर्देश दिये गये हैं तथा अत्यधिक भीड़ की स्थिति में वैकल्पिक पैदल मार्ग को भी चालू कर दिया गया है।
सीमान्त जनपद उत्तरकाशी में युवाओं में बढ रहे नशे के दुष्प्रभाव को लेकर उन्होंने अपनी चिंता व्यक्त करते हुये बताया कि नशे के अवैध कारोबार को जनपद में बिल्कुल भी फल-फूलने नहीं दिया जायेगा, हमने नशे का अवैध कारोबार करने वालों के खिलाफ अपनी पुलिस टीमें फील्ड में उतार रखी हैं, अभी पीक चारधाम यात्रा के बाद नशे पर पूर्ण रूप से शिकंजा कसा जायेगा। उन्होने कहा कि नशे के खिलाफ जनसहभागिता भी बेहद जरुरी है, सभी अभिभावको को अपने बच्चों  की एक्टीविटी पर ध्यान देने की अपील की गई। नशे के दुष्प्रभाव,साइबर,महिला अपराध,यातायात नियमों आदि के सम्बन्ध में उत्तरकाशी पुलिस द्वारा भी सोशल मीडिया/स्कूल/कॉलेजों प्रतिष्ठित संस्थानों/दूर दराज के गाँवो में वृहत स्तर पर जनजागरुकता अभियान चलाये जायेंगे। प्रेस वार्ता के दौरान  अनुज कुमार, पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी  मौजूद रहे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • स्वास्थ्य संवाद एवं रक्तदान शिविर में पीआरएसआई देहरादून चैप्टर का सम्मान
  • कोरोनेशन अस्पताल की बदहाली पर भड़के डीएम डॉ. आशीष चौहान, औचक निरीक्षण के दौरान आईसीयू में बंद मिला AC, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, व्यवस्थाएं सुधारने के दिए निर्देश
  • ठोस अपशिष्ट प्रबंधन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, अनधिकृत डंपिंग व मानकविहीन प्लांटों पर होगी कड़ी कार्रवाई – डीएम डॉ. आशीष चौहान
  • भारतीय सेना के 31वें प्रमुख बने जनरल धीरज सेठ, पिता को सैल्यूट कर निभाई परंपरा
  • होम-स्टे योजना में अनियमितता, जिला पर्यटन विकास अधिकारी बृजेन्द्र पांडेय निलंबित
  • शिक्षा विभाग से मुकुल सती हुए सेवानिवृत्त, कई अधिकारियों की जिम्मेदारी में भी बड़ा फेरबदल
  • गुमशुदगी से हत्या तक : 45 दिन बाद ब्लाइंड मर्डर का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
  • कोटद्वार : नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तारी
  • WhatsApp के नए User ID फीचर पर सरकार की नजर, डिजिटल फ्रॉड की आशंका के चलते Meta को भेजा जा सकता है नोटिस
  • पौराणिक मंदिरों के तीन सौ मीटर दायरे में निर्माण रोक पर ग्रामीणों का विरोध
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.