गुरूवार, मई 7, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
7th मई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

देहरादून स्मार्ट सिटी की 21वीं सिटी लेवल एडवाजरी फोरम की बैठक आयोजित

शेयर करें !
posted on : मई 7, 2022 9:13 अपराह्न

 

देहरादून : देहरादून स्मार्ट सिटी की 21वीं सिटी लेवल एडवाजरी फोरम की बैठक आज मेयर नगर निगम देहरादून सुनील उनियाल गामा की अध्यक्षता में देहरादून स्मार्ट सिटी लिमिटेड के कार्यालय के सभागार में आहुत की गयी। बैठक में स्मार्ट सिटी प्लान के अन्तर्गत प्रस्तावित एवं निर्माणाधीन कार्यों का प्रस्तुतीकरण किया गया। बैठक में विधायक राजपुर रोड खजान दास, डॉ आर राजेश कुमार, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, देहरादून स्मार्ट सिटी लिमिटेड उपस्थित रहे।

बैठक में उपस्थित प्रतिनिधियों को देहरादून स्मार्ट सिटी के अधिकारियों द्वारा देहरादून स्मार्ट सिटी के अन्तर्गत कराए जा रहे कार्यों यथा वॉटर ए.टी.एम., स्मार्ट शौचालय, पलटन बाजार विकास, पेयजल संवर्धन, स्मार्ट रोड़, स्मार्ट पोल्स विद ओ. एफ. सी., सीवर लाइन, परेड ग्राउण्ड जीर्णोद्धार, डी.आई.सी.सी.सी. एवं अन्य परियोजनाओं के कार्यों की अध्यावधिक स्थिति के विषय में अवगत करवाया गया। स्मार्ट सिटी योजनान्तर्गत चल रहे कार्यो में देहरादून के पेयजल संवर्धन, सीवर, सडकों, ट्रैफिक एवं सिटी सर्विलांस सम्बन्धित सुधारों एवं कार्यो की वर्तमान प्रगति एवं बाधाओं के विशय में चर्चा की गयी। सीवर, ड्रेनेज, सड़क, जलापूर्ति एवं अन्य कार्यो से सम्बन्धित क्षेत्रों यथा राजपुर रोड, सुभाष रोड, हरिद्वार रोड, परेड ग्राउण्ड के परिधि के क्षेत्र, ई.सी. रोड, एवं अन्य मे चल रहे कार्यो के विषय में उपस्थित सम्बन्धित रेखीय विभागों के प्रतिनिधियों को फोरम द्वारा निर्देशित किया गया कि स्थानीय व्यापारियों, निवासियों को ध्यान में रखते हुए कार्य प्रगति में सहयोग प्रदान करें।

देहरादून स्मार्ट सिटी लिमिटेड के अधिकारियों द्वारा फोरम को अवगत कराया गया कि देहरादून स्मार्ट सिटी परियोजना के अन्तर्गत इलेक्ट्रिक बस परियोजना के अन्तर्गत 30 जून तक सभी 30 बसें निर्धारित रूट पर संचालित कर दी जाएंगी। फोरम द्वारा अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि परेड ग्राउण्ड का कार्य शीघ्र पूर्ण किया जाए। फोरम द्वारा पलटन बाजार के अन्तर्गत फसाड कार्य को जून में प्रारम्भ करने हेतु निर्देशित किया गया तथा फुटपाथ निर्माण हेतु व्यापारियों के साथ संयुक्त निरीक्षण करना प्रस्तावित किया गया। फोरम द्वारा पटेल मार्केट में बनने वाली नाली के निर्माण कों शीघ्र पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया। फोरम द्वारा प्रिसं चैक से हरिद्वार रोड में कुल 24 चैम्बरों को शीघ्र पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया। फोरम द्वारा यह सुझाव दिया गया कि चुकी ग्रीन बिल्डिंग में सभी महत्वपूर्ण विभागों को सीफ्ट किया जाना प्रस्तावित है इसीलिए ग्रीन बिल्डिग परियोजना का निर्माण शहर से कुछ दूरी पर किया जाना चाहिए जिससे शहर का यातायात के दबाव को कम किया जा सकें। स्मार्ट सिटी कार्यो से सम्बन्धित कार्यो में स्मार्ट स्कूल, वॉटर ए.टी.एम, स्मार्ट टॉयलेट एवं इलेक्ट्रिक बस द्वारा दी जा रही जन सेवाओं के लिए फोरम द्वारा कार्यो की सराहना की गयी एवं शेष कार्यो को यथा समय पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया।

बैठक में स्थानीय विधायक खजान दास ने स्मार्ट सिटी परियोजना लि. के अन्तर्गत बिछायी गई पेयजल लाइन के लिकेज एवं एयरवाल्स के कार्य को 1. मई पूर्ण करने तथा विभिन्न स्थानों पर लगाये गये कैमरों का पूर्ण विवरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए साथ ही फोरम की बैठक से 2 दिन पूर्व बैठक में प्रतिभाग करने वाले जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों को बैठक का एजेण्डा देने के निर्देश दिए।

बैठक में मुख्य कार्यकारी अधिकारी स्मार्ट सिटी लि./जिलाधिकारी डाॅ. आर राजेश कुमार ने संबंधित अधिकारियों को मेयर एवं विधायक द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में कार्यवाही करने के साथ ही स्मार्ट रोड कार्य को गति गति से करने हेतु निर्देशित किया गया एवं कार्यों हेतु कार्य योजना उपलब्ध कराते हुए 15 जून तक लेवर की संख्या बढ़ाते हुए कार्य करने हेतु आदेशित किया गया यदि आदेशों की अवहेलना की जाती है तो सक्षम स्तर पर संस्था के विरुद्ध कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया। सदस्यों द्वारा यह भी निर्देशित किया गया है कि अगली फोरम मीटिंग में समस्त कार्य दायी संस्था एवं विभागों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। बैठक में मुख्य कार्यकारी अधिकारी स्मार्ट सिटी लि./जिलाधिकारी डाॅ. आर राजेश कुमार ने निर्देश दिए कि विद्युत विभाग दूर संचार विभाग सहित अन्य विभाग जिनकी केबल रोड़ पर फैली है। वह यथाशीघ्र व्यवस्थित करें ऐसा न करने वाले के विरूद्ध पब्लिक सेफ्टी एक्ट के प्राविधानों के अन्तर्गत कार्यवाही करने की चेतावनी दी।

बैठक में विधायक राजपुर रोड खजान दास, डॉ. आर राजेश कुमार, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, देहरादून स्मार्ट सिटी लिमिटेड, कृष्ण कुमार मिश्रा, अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी, देहरादून स्मार्ट सिटी लिमिटेड/ अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व, अक्षय कोंडे, एस.पी. ट्रैफिक, देहरादून, अभिषेक कुमार आन्नद, वित्त नियंत्रक, देहरादून स्मार्ट सिटी लि., पदम कुमार, सी.जी.एम. (टेक्निकल), देहरादून स्मार्ट सिटी लि., जगमोहन सिंह चैहान, ए.जी.एम. (सिविल), देहरादून स्मार्ट सिटी लि., पंकज गुप्ता प्रतिनिधि अध्यक्ष, इंडस्ट्रियल एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड, आशीष दयाल सक्सेना, ए.जी.एम. (इलेक्ट्रिकल), देहरादून स्मार्ट सिटी लि., आशीष भट्ट, अधिषासी अभियन्ता, उत्तराखण्ड जल संस्थान, देहरादून सहित देहरादून स्मार्ट सिटी के अधिकारियों के साथ-साथ सम्बन्धित विभाग यथा पी.डब्लू.डी., पेयजल निगम जलसंस्थान, आर.टी.ओ. एवं पुलिस विभाग आदि के अधिकारी भी उपस्थित थे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • देहरादून को मिलेगी ट्रैफिक जाम से राहत, सचिव आवास डॉ. आर राजेश कुमार की अध्यक्षता में पहली समीक्षा बैठक आयोजित, परेड ग्राउंड–गांधी पार्क के बीच बनेगी 390 वाहनों की अंडरग्राउंड पार्किंग
  • “गंगा मां” भजन से छाए कोटद्वार के अनूप अन्थवाल, देवभूमि की आस्था को दी नई आवाज, सीएम धामी ने किया शुभारंभ
  • देवभूमि को नशामुक्त बनाने का संकल्प, जिला प्रशासन ने कसी कमर, ड्रग्स सप्लाई चेन तोड़ने को एजेंसियां एकजुट, एडीएम केके मिश्रा ने सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश
  • डीएम स्वाति एस. भदौरिया ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं उत्तराधिकारी संगठन के साथ की समीक्षा बैठक, स्मारकों के संरक्षण और परिजनों की समस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश
  • गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने पेयजल संकट दूर करने के लिए मौके पर जारी किए 25 लाख, जल संस्थान को तीन दिन में जनरेटर लगाने के निर्देश
  • हवा में घुलते जहर से बढ़ रहे अस्थमा के रोगी, एलोपैथिक के अलावा आयुष पद्धति का इलाज भी है कारगर, विश्व अस्थमा दिवस के अवसर पर एम्स के विशेषज्ञों ने दी सलाह
  • देहरादून : SSC परीक्षा में नकल कराने वाले गिरोह का मुख्य सरगना गिरफ्तार
  • UKPSC ने प्रवक्ता भर्ती की दो परीक्षाएं स्थगित कीं, नई तिथि जल्द जारी होगी
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 7.56 लाख पेंशनर्स के खातों में भेजे 111.82 करोड़ रुपये
  • उत्तराखंड : BJP के आठ विधायकों पर संकट, सर्वे में कमजोर प्रदर्शन से टिकट पर खतरा
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.