गुरूवार, सितम्बर 17, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
17th सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

वुडन हैंडीक्राफ्ट को बढ़ावा देने के लिए लोगों को किया जाये प्रशिक्षित – पर्यटन सचिव दिलीप जावलकर

शेयर करें !
posted on : जनवरी 4, 2021 8:27 अपराह्न

उत्तरकाशी (कीर्तिनिधी सजवाण): सचिव पर्यटन, संस्कृति, सूचना, नागरिक उड्डयन उत्तराखंड शासन एवं जनपद प्रभारी सचिव दिलीप जावलकर अपने निर्धारित भ्रमण कार्यक्रमानुसार सोमवार को उत्तरकाशी पहुंचे। जिला सभागार उत्तरकाशी में सूचना एवं जनपद प्रभारी सचिव जावलकर ने जिला सेक्टर,राज्य सेक्टर,केन्द्रपोषित,वाहय सहायतित के अंर्तगत विकास कार्यों की समीक्षा की।

सचिव ने जनपद में वुडन हैंडीक्राफ्ट को बढ़ावा देने के लिए लोगों को प्रशिक्षित करने के निर्देश दिए। कामगारों के अन्दर स्किल डब्ल्प कर उन्हें मशीनरी से जोड़ने को कहा। ताकि स्थानीय कारीगरों को पारम्परिक भवन, रिजॉर्ट, आदि के नव निर्माण कार्यों में रोजगार मिल सकें। साथ ही जनपद अथवा उत्तराखंड आने वाले पर्यटकों के लिए यहां का पारम्परिक यादगार उपहार भी तैयार करने के निर्देश महाप्रबंधक उद्योग को दिए। ताकि पर्यटक उसे यादगार के रूप में अपने साथ ले जा सके।

पर्यटन सचिव ने कहा कि ग्रोथ सेंटर महत्वपूर्ण योजना है इसके नियोजन करने की जरूरत है। टूरिज्म ग्रोथ सेंटर रैथल में एक डिस्प्ले स्थापित कर यहां की पारम्परिक वस्तुओं का समावेश किया जाय। ताकि बाहर से आने वाले पर्यटक यहां की स्थानीय चीजों से रूबरू हो सके। यहां की वस्तुओं व विशेष उत्पादनों को राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय स्तर पर एक विशिष्ट पहचान मिले इस हेतु कार्य करने के निर्देश दिए। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री सीमांत विकास योजना के अंर्तगत हर्षिल में पर्यटन हब विकसित कर रिवर फ्रंट के कार्य किया जाय। ताकि पर्यटक यहां की नैसर्गिक सौंदर्य की झलक अपनी सेल्फी के जरिये कैद कर सके। सचिव ने समाज कल्याण अधिकारी को निर्देशित किया कि लाभार्थियों को दी जाने वाली विभिन्न पेंशन,छात्रवृत्ति को समय से उनके खातों में भेजी जाय। ताकि पेंशनर्स को इसका लाभ समय से मिल सके।

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने प्रस्तुतिकरण के माध्यम से जिला सेक्टर, राज्य सेक्टर, केन्द्रपोषित, वाहय सहायतित की प्रगति एवं मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना,सीएम हेल्पलाइन,सीएम डेशबोर्ड, मुख्यमंत्री त्वरित समाधान कार्यक्रम,ई-ऑफिस, ग्रोथ सेंटर, साक्षरता,कोसी नदी के तर्ज पर इंद्रावती नदी के जल स्रोत रिचार्ज की प्रगति के बारे में विस्तारपूर्वक बताया। इसके अलावा जिलाधिकारी ने अवगत कराया कि पारम्परिक संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए कार्ययोजना बनाई गई है। पंचायत भवन, विद्यालय व सरकारी भवनों के नवनिर्माण कार्यों में पारम्परिक रूप दिया जाएगा।

बैठक में डीएफओ दीपचंद आर्य,मुख्य विकास अधिकारी पिसी डंडरियाल,सीएमओ डॉ डीपी जोशी,वरिष्ठ कोषाधिकारी बालकराम, परियोजना निदेशक संजय सिंह,सीवीओ डॉ प्रलंयकर नाथ,अधिशासी अभियंता लोनिवि धीरेंद्र सिंह,सुरेश तोमर, मुख्य कृषि अधिकारी गोपाल भंडारी, डीएसओ गोपाल मटूड़ा, अधिशासी अभियंता आरईएस विभू विश्वमित्र रावत,अपर संख्या अधिकारी राजीव शर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Discussion about this post

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, तीन स्थानों पर सीलिंग, दो जगह ध्वस्तीकरण
  • उत्तराखण्ड में पहली बार फिल्म पुरस्कारों की शुरुआत, स्थानीय प्रतिभाओं को मिलेगा बड़ा मंच, 15 सितम्बर से 16 अक्टूबर तक होंगे ऑनलाइन आवेदन
  • किसान आयोग उपाध्यक्ष ने 20 हजार लीटर क्षमता वाली दुग्धशाला का किया निरीक्षण
  • एक्टिंग की चमक छोड़ी, पकड़ी राधा नाम की ओट: टीवी एक्ट्रेस एना जयसिंघानी अब वृंदावन में बनीं साध्वी
  • योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा पर विशेषज्ञों ने खोले ज्ञान के नए आयाम, भारतीय चिकित्सा परिषद की कार्यशाला में विद्यार्थियों को कराया आसन, प्राणायाम व ध्यान का अभ्यास
  • NEP 2020 पर दो कुलपतियों ने रखी उच्च शिक्षा की तस्वीर, प्रो. एस.पी. बंसल और प्रो. ए.के. महाजन ने शैक्षणिक नेतृत्व, सुशासन व संस्थागत विकास पर दिए व्याख्यान
  • ‘शोध की आधारभूत अवधारणाएं’ समझने से मजबूत होगी अनुसंधान की नींव – कुलपति प्रो. अम्बरीश कुमार महाजन
  • उत्तराखंड में फिल्म संस्कृति को नई पहचान, पहली बार फिल्म पुरस्कारों का आयोजन, फिल्मों, कलाकारों और तकनीकी प्रतिभाओं को मिलेगा सम्मान
  • नंदा से मिले धर्मभाई लाटू, छलछला उठीं आंखें
  • ग्रामीणों ने सड़क खोदी तो खुली सरकार के विकास की पोल – भाकपा माले
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.