कोटद्वार : आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा शनिवार को प्रेस वार्ताा का आयोजन गोविंद नगर स्थित कार्यालय में किया गया जिसमें डॉक्टर चंद्र किशोर जखमोला ने कहा की आम आदमी पार्टी दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया तीन जनवरी को देहरादून आ रहे हैं। उत्तराखंड के शिक्षा मंत्री मदन कौशिक ने मनीष सिसोदिया को चुनौती दी थी की वह उत्तराखंड में हुए विकास कार्यो पर बहस कर लें ।
जिस पर उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा की वे चार जनवरी को देहरादून में उत्तराखंड में हुए विकास कार्यो के लिए खुली बहस के लिए तैयार हैं वहीं प्रदेश प्रवक्ता अधिवक्ता अरविन्द वर्मा ने कहा की आम आदमी पार्टी के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने मदन कौशिक को न्योता दिया है की वह देहरादून में चार जनवरी को तथा 6 जनवरी को उत्तराखंड में हुए विकास कार्यो के सम्बन्ध में खुली बहस करें ।
दिल्ली में जो भी विकास कार्य हुए हैं उस सम्बन्ध में मनीष सिसोदिया खुली बहस के लिए तैयार हैं और जब तक बहस नहीं होगी तो पता नहीं चल पायेगा की उत्तराखंड में चार सालो में भारतीय जनता पार्टी ने कितना विकास किया है और आम आदमी पार्टी दिल्ली में कितना विकास शिक्षा, चिकत्सा, सुरक्षा, पर हुआ है किंतु मदन कौशिक बहस के लिए तैयार नहीं हैं क्योंकि दिल्ली और उत्तराखंड में हुए विकास की कोई तुलना नहीं की जा सकती है क्योंकि दिल्ली के सामने उत्तराखंड में कुछ भी विकास नहीं हुआ है और शिक्षा, चिकत्सा, सुरक्षा, सड़को की सम्बन्ध में गुणवत्ता न आने के कारण उत्तराखंड पिछड़ा हुआ है ।





Discussion about this post