बुधवार, फ़रवरी 18, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
18th फ़रवरी 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

लोगो को निशुल्क घर पहुँचाने की मांग को लेकर अनोखा धरना प्रदर्शन

शेयर करें !
posted on : मई 4, 2020 10:19 अपराह्न

देहरादून : कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव को लेकर लगाये गये लॉकडाउन में बहुत से लोग अपने घरो से दूर फंसे हुए है. लॉकडाउन के एक महीने से अधिक समय तक रोजी-रोटी गंवा कर देश भर में विभिन्न जगहों पर मजदूर फंसे रहे. हजारों की तादाद में मजदूर हैरान-परेशान रहे और अपने गंतव्यों की तरफ पैदल ही निकल पड़े. सैकड़ों किलोमीटर भूखे-प्यासे चलने के कारण मजदूरों के जान गंवाने की खबरें रोज आ रही हैं. अब एक महीने के बाद जब उन्हें अपने गंतव्यों तक पहुंचाने का केंद्र सरकार ने फैसला लिया है तो उन सबसे ट्रेनों का बढ़ा हुआ किराया वसूल किया जा रहा है, जो बेहद खेदजनक है. अपना रोजगार गंवा चुके और खाने को मोहताज मजदूरों से आम दिनों से अधिक ट्रेनों का किराया वसूला जा रहा है. यह इन बदहाल मजदूरों के प्रति मोदी सरकार की संवेदनहीनता की पराकाष्ठा है. इसके खिलाफ वामपंथी और जनवादी पार्टियां और संगठन धरना देंगे।

 

विधायक पर मेहरबानी

बदहाल मजदूर तो घर नहीं जा सकते, लेकिन लॉकडाउन नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के करीबी अपर मुख्य सचिव ओमप्रकाश ने उत्तर प्रदेश के हत्यारोपी विधायक को उत्तराखंड में घूमने का पास जारी कर दिया. राशन, टिकट के लिए धनराशि उपलब्ध करवाने के बजाय शराब की दुकाने खोलने के निर्णय ने स्पष्ट कर दिया है कि सरकार की प्राथमिकता में कौन हैं.

 

घरों में दिया जाएगा धरना

उत्तराखंड की वामपंथी, जनवादी पार्टियां और संगठन इस विपदा काल में मेहनतकश तबके के प्रति केंद्र सरकार के इस उपेक्षापूर्ण रवैये का विरोध करते हुए, इसके खिलाफ कल 5 मई को धरना देंगे. धरना लॉकडाउन के नियमों का पालन करते हुए घरों में ही दिया जाएगा. धरने के जरिये केंद्र सरकार से मांग की जाएगी कि प्रवासी मजदूरों को स्पेशल ट्रेनों से निशुल्क उनके गंतव्यों तक पहुंचाया जाये.

 

दस हजार रुपया लॉकडाउन भत्ता

काॅमरेड इंद्रेश मैखुरी ने कहा कि लॉकडाउन के चलते रोजगार गंवा चुके मजदूरों को दस हजार रुपया लॉकडाउन भत्ता दिया जाए. चाहे उनके पास राशन कार्ड है या नहीं. सभी को तीन माह का राशन निशुल्क दिया जाए. पी.एम. केयर्स फंड से इस सब के लिए धनराशि उपलब्ध करवाई जाये. पी.एम. केयर्स फंड का घोषित उद्देश्य ही कोरोना के चलते उपजने वाले हालात से निपटने के लिए धनराशि एकत्र करना बताया गया था. इसलिए पीएम. केयर्स फंड में एकत्र हजारों करोड़ रुपये की धनराशि का उपयोग मजदूरों को राहत पहुंचाने के लिए किया जाना चाहिए.

 

यह संगठन देंगे धरना

इस सामूहिक धरने की घोषणा करते हुए भाकपा के राज्य सचिव समर भण्डारी, माकपा के राज्य सचिव राजेन्द्र नेगी, भाकपा (माले) के राज्य सचिव राजा बहुगुणा, उत्तराखंड लोक वाहिनी के कार्यकारी अध्यक्ष राजीव लोचन साह, उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी, उत्तराखंड महिला मंच की केंद्रीय संयोजक कमला पंत, क्रांतिकारी लोक अधिकार संगठन के अध्यक्ष पीपी आर्य, अंबेडकर मिशन के बीआर टम्टा, उत्तराखंड पीपल्स फोरम के जयकृत कंडवाल, भार्गव चंदोला ने कहा कि इस सामूहिक धरने के जरिये प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा जाएगा. परिवर्तनकामी छात्र संगठन, आइसा, एसएफआई भी धरने में शामिल होंगे.

Discussion about this post

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • IIFL बैंक की मनमानी पर डीएम सविन बंसल का सख्त एक्शन, बीमित ऋण 14.61 लाख क्लेम प्राप्त करने उपरान्त भी वसूली को आतुर था बैंक, जिला प्रशासन ने बैंक से ही करा दी शेष 2 लाख की वसूली
  • पशु चिकित्साधिकारियों के कौशल विकास के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भ
  • जन-जन के द्वार पहुँची सरकार : सुदूरवर्ती गांव लाखामंडल में प्रशासन ने सुनीं जन समस्याएं, 1844 लाभार्थियों को मिला सेवाओं का लाभ
  • AI के दौर में ट्रांसक्रिप्ट पर सवाल : वांगचुक मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त
  • उत्तराखंड : चार धाम यात्रा के लिए अब ऑनलाइन पंजीकरण पर लगेगा शुल्क, फर्जी रजिस्ट्रेशन रोकने का फैसला
  • गोवंश संरक्षण पर आधारित कविता प्रतियोगिता का आयोजन, इन्होंने हासिल किया प्रथम स्थान
  • दीक्षांत केवल डिग्री नहीं, आत्मबोध से राष्ट्रबोध की यात्रा – राज्यपाल
  • आभा आईडी से दून अस्पताल की ओपीडी में भीड़ नियंत्रण, रजिस्ट्रेशन हुआ आसान; लाइन से मुक्ति, घर से अपॉइंटमेंट, आभा आईडी को मरीजों ने बताया सुविधाजनक
  • जिला प्रशासन की सख्त कार्रवाई से 15 वर्षों बाद THDC विस्थापित परिवार को मिला न्याय, अटक फार्म में आवंटित भूमि पर दिलाया गया कब्जा
  • कुंभ मेले की तैयारियां हुई तेज, ग्राउंड जीरो पर मेलाधिकारी सोनिका, दक्षद्वीप व बैरागी कैंप क्षेत्र का सुबह-सवेरे किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए निर्देश 
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.