मंगलवार, सितम्बर 15, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
15th सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

जनपद में लगातार बढ़ाई जा रही है कोरोना की टेस्टिंग, जागरूकता कार्यक्रम एवं समय पर ट्रीटमेंट मिलने से बढ़ा है रिकवरी रेट – सी. रविशंकर, जिलाधिकारी हरिद्वार

शेयर करें !
posted on : दिसम्बर 5, 2020 5:46 अपराह्न
  • कोविड-19 से बचाव एवं जागरूकता में मीडिया की हैं महत्वपूर्ण भूमिका – जिलाधिकारी हरिद्वार सी. रविशंकर

हरिद्वार । जिलाधिकारी हरिद्वार सी. रविशंकर ने मेला नियन्त्रण कक्ष (सीसीआर) में एक प्रेस वार्ता को संबोधित किया। जनपद हरिद्वार में आरटीपीसीआर लैब स्थापना संबंधी जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि यह शासन स्तर पर विचाराधीन है, जिसकी जल्द ही स्वीकृति मिलने की उम्मीद है। एक प्राइवेट हॉस्पिटल विनय विशाल के लिए आरटीपीसीआर की स्वीकृति मिल गयी है। जिसका लाभ जल्द ही जनपद को मिलेगा।

जिलाधिकारी हरिद्वार सी. रविशंकर ने बताया कि लगातार टेस्टिंग बढ़ायी जा रही है, लगातार जागरूकता कार्यक्रम एवं समय पर ट्रीटमेंट मिलने से रिकवरी रेट बढ़ा है। होम आइसोलेशन में रहने वाले कोविड पॉजीटिव व्यक्तियों को मेडिकल किट उपलब्ध करायी जा रही है, तथा मरीजों की लगातार मॉनीटरिंग भी की जा रही है। वर्तमान में 2500 तक टेस्टिंग की जा रही है। टेस्टिंग बढ़ाने के लिए प्रोत्साहन राशि भी दी जा रही है।

जिलाधिकारी हरिद्वार सी. रविशंकर ने बताया कि आगामी कुंभ के दृष्टिगत मैनपावर बढ़ाने की बात शासन स्तर से चल रही है। कुंभ मेला आयोजन के दृष्टिगत आश्रम, धर्मशालाओं, व्यापार संगठनों, विभिन्न अखाड़ों आदि के साथ वार्ता एवं ट्रेनिंग कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे, जिसमें कोरोना वायरस से बचाव, सावधानियां, जागरूकता संबंधी जानकारी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि आगामी कुम्भ मेला हमारी चुनौती है, जिसके लिये हम पूरी रणनीति बनाकर तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि सीसीसी के रूप में 4000 बेड वर्तमान में उपलब्ध हैं, आगामी कुंभ के दृष्टिगत जिनको और भी बढ़ाया जाएगा, इसके लिए खाली पड़े स्कूल आदि का अधिग्रहण भी आवश्यकता पड़ने पर किया जाएगा।

सोशल डिस्टेंस एवं मास्क का प्रयोग न करने पर पुलिस प्रशासन द्वारा सख्त कार्यवाही की जा रही है, चालान भी काटे जा रहे हैं, लेकिन केवल चालान काटना ही हमारा लक्ष्य नहीं है, बल्कि लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है, मास्क वितरित किये जा रहे हैं, लापरवाही बड़ी समस्या बन सकती है।

जिलाधिकारी हरिद्वार सी. रविशंकर ने बताया कि जनपद में कोविड-19 संक्रमण से ठीक हो चुके कोविड विनर के लिए एक वाकाथान प्रतियोगिता का आयोजन आगामी जानवरी 2021 में किया जाएगा, जिसका उद्देश्य कोविड विनर्स के माध्यम से लोगों को कोरोना संक्रमण से बचाव एवं जागरूक करना है। जिला प्रशासन द्वारा कोविड -19 (कोरोना) हेल्पलाइन दूरभाष नम्बर 01332-265211, 01332-265212, 01332-265213, 01332-265214 जारी किये गये हैं, जिन पर कोविड 19 संबंधी जानकारी एवं पूछताछ की जा सकती है।

जिलाधिकारी हरिद्वार सी. रविशंकर ने कहा कि कोविड-19 से बचाव एवं जागरूकता में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने मीडिया कर्मियों से भी नियमित अंतराल पर अपना कोविड-19 टेस्ट कराते रहने का अनुरोध किया, साथ ही जनपदवासियों से लगातार सावधानी बरतने, मास्क लगाने, सेनेटाइजर का प्रयोग करने, लापरवाही न करने एवं सोशल डिस्टेंस रखने की अपील की। प्रेस वार्ता में मुख्य विकास अधिकारी हरिद्वार विनीत तोमर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी हरिद्वार एस.के. झा भी उपस्थित थे।

Discussion about this post

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा में CM धामी के सख्त निर्देश, शिकायतों के वास्तविक समाधान पर जोर
  • केंद्र की विकास परियोजनाओं का जमीनी जायजा लेंगे उत्तराखंड के पत्रकार, पांच दिवसीय टूर पर छत्तीसगढ़ रवाना 
  • रवांल्टी कविता ‘बूट-बूटकुण’ के लिए निखिल राणा को राज्य में द्वितीय स्थान
  • चीड़वासा में लैंडस्लाइड के बीच यात्रियों को सुरक्षित निकाला
  • 17 वर्षीय लड़की की हुंकार से सत्ता, आस्था और सच की टकराहट, ‘हुंकार–द रोअर’ के ट्रेलर का मुंबई में भव्य लोकार्पण
  • इस बार हिमालय में खूब खिला मां नंदा का प्रिय देवपुष्प ब्रह्मकमल
  • मुख्यमंत्री के हाथों सम्मानित हुई रवांई की बेटी मन्नत रावत, एकांकी लेखन में प्रदेशभर में हासिल किया प्रथम स्थान
  • हवन-यज्ञ और योग साधना के साथ संपन्न हुआ शिविर
  • आरोपों की आंधी में 2027 की राहः किसके साथ खड़ा होगा उत्तराखंड?
  • अग्निवीर भर्ती 2027 के लिए 5 अक्टूबर से रुड़की में फिजिकल टेस्ट, जानें पूरी जानकारी
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.