हरिद्वार । करोड़ों रुपए के छात्रवृत्ति घोटाले की लड़ाई लड़ रहे कांग्रेसी नेता व राजकीय ठेकेदार पंकज लांबा की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत हो गई सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार पंकज लावा देर रात रानीपुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत एक जन्मदिन पार्टी में शामिल थे उसी दौरान उनकी लाइसेंसी पिस्टल से ही एक बच्ची ने फायरिंग कर दी जो पंकज लांबा के गर्दन में जा लगी लांबा को राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने उन को मृत घोषित कर दिया। गौरतलब है कांग्रेस से जुड़े पंकज लांबा भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई के लिए जाने जाते थे पंकज लांबा ने जहां एक और समाज कल्याण विभाग से जुड़े करोड़ों रुपए के छात्रवृत्ति घोटाले का खुलासा किया तो वहीं दूसरी ओर रिश्वत के आरोप में लांबा ने ग्रामीण निर्माण विभाग मैं तैनात एक सहायक अकाउंटेंट को भी विजिलेंस के हाथों रंगे हाथ गिरफ्तार कराया था ।




Discussion about this post