सोमवार, सितम्बर 14, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
14th सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना को बढ़ावा देने के लिए वीडियो क्लिप के माध्यम से लोगों को विभिन्न योजनाओं की दी जा रही है जानकारी

शेयर करें !
posted on : दिसम्बर 4, 2020 5:04 अपराह्न

पौड़ी : मुख्यमंत्री त्वरित समाधान सेवा कार्यक्रम के तहत आज विकासखंड खिर्सू बासा होमस्टे में सीएम क्यूआरटी(क्विक रिस्पोंस टीम) द्वारा मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना को बढ़ावा देने तथा राज्य सरकार द्वारा संचालित/क्रियान्वित जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम जन मानस तक पहुँचाने के लिए योजनाओं की वीडियो क्लिप बनाकर सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को जानकारी दी जा रही है। मुख्यमंत्री स्वयं फोन के माध्यम से प्रदेश भर में लोगों की समस्याएं सुन रहे है, जिसका मौके पर निस्तारण भी किया जा रहा है। मुख्यमंत्री द्वारा माह अक्टूबर 2020 को कैबिनेट बैठक में सीएम क्यूआरटी टीम का गठन किया गया था।

मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना को बढ़ावा देने के लिए वीडियो क्लिप के माध्यम से लोगों को विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी जा रही है, जिससे लोग योजना से लाभान्वित हो सके। क्यूआरटी के सदस्य अभिलाष ने बताया कि मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश भर में स्थानीय भाषाओं में वीडियो क्लिप बनाई जा रही है, जिसके माध्यम से लोगों को योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। उन्होंने बताया कि सीएम क्यूआरटी टीम व जिला प्रशासन पौड़ी द्वारा विभिन्न योजनाओं की जानकारी वीडियो क्लिप के माध्यम से प्रसारित की जा रही है, जिससे लोगों को योजनाओं के बारे में पता चल सके और वह योजनाओं का लाभ उठा सके। उन्होंने बताया कि क्यूआरटी के माध्यम से 8 सदस्यीय दल द्वारा यह वीडियो क्लिप बनाई जा रही है। बताया कि पिछले माह नवंबर में 323 समस्याओं में से 259 का समाधान हो गया है और 77 समस्याओं का समाधान 15 से 20 दिनों के भीतर का लक्ष्य रखा गया है।

मुख्यमंत्री त्वरित समाधान सेवा कार्यक्रम के तहत जन शिकायतों एवं समस्याओं का मौके पर निस्तारण के उद्देश्य से क्विक रिस्पोंस टीम के माध्यम से खण्ड तथा ग्राम स्तरीय समस्याओं का समाधान किया जाता है। राज्य सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम जन मानस तक पहुँचाने के लिए मुख्यमंत्री त्वरित कार्यवाही टीम(क्यू.आर.टी.) का गठन किया गया है। इस त्वरित कार्यवाही टीम द्वारा विकासखण्ड स्तर पर प्रति सप्ताह न्याय पंचायत/ग्राम पंचायत स्तर पर दो बहुउद्देशीय शिविरों का आयोजन किया जाता है, जिसमें विकासखण्ड एवं तहसील स्तर के सक्षम अधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया जाता है तथा जनपद स्तरीय अधिकारियों द्वारा प्रति सप्ताह विकासखण्डवार निर्धारित कार्यक्रमों में प्रतिभाग करते हुए मौके पर ही जन साधारण की समस्याओं का निस्तारण किया जाता है। विगत 100 दिनों में लगभग 950 समस्याओं का समाधान किया गया है। इस अवसर पर जिला पर्यटन अधिकारी खुशाल सिंह नेगी, राकेश धिरवाण, राज टाइगर, अमृत सागर, जगदीश, एमएस बगियाल, सूरज, तानिया, राधिका सहित अन्य मौजूद थे।

Discussion about this post

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • एसआईआर कार्य में तेजी के साथ निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करें – डीएम
  • एसएसपी दून की रणनीति फिर अपराधियों पर पड़ी भारी
  • 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान, विकसित भारत 2047 से जुड़ेंगे उत्तराखंड के नागरिक
  • धामी कैबिनेट के फैसले : पदक विजेता खिलाड़ियों को आउट ऑफ टर्न सेवायोजन, खेल, युवा कल्याण, गृह, परिवहन, शिक्षा एवं वन विभाग के कुल 243 पदों पर नियुक्ति को मंजूरी
  • जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने अधिकारियों को निर्देश दिए, भवन के डिजाइन एवं निर्माण योजना में फायर सेफ्टी प्लान, इमरजेंसी एग्जिट और लिफ्ट सिस्टम का विशेष ध्यान रखा जाए
  • कैबिनेट बैठक खत्म, 10 प्रस्तावों पर लगी मुहर; एमबीबीएस इंटर्न का स्टाइपेंड बढ़ा, कई सौ नए पदों को भी मिली मंजूरी
  • पाकिस्तान की फिर किरकिरी : महिला एशिया कप जीतने के बाद भारतीय टीम ने नकवी से नहीं ली ट्रॉफी, फाइनल में श्रीलंका को 72 रन से हराया 
  • ​कोटद्वार से संयुक्त राष्ट्र तक, कीर्ति शर्मा ने दुनिया के सामने रखा भारत का विजन
  • मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में आधारभूत ढांचा हुआ मजबूत, पार्किंग सुविधाओं का हुआ विकास, आवास विभाग की 63 परियोजनाओं का कार्य पूर्ण
  • तीन दिन अस्पतालों के चक्कर, नहीं बची मां और जुड़वा बच्चों की जान
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.